अब कहां दिखेंगे रोहित-विराट? ODI वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

खेल

अब कहां दिखेंगे रोहित-विराट? ODI वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

22 जुलाई 2026 को 06:30 am बजे
अब कहां दिखेंगे रोहित-विराट? ODI वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही अब भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा फोकस 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों पर होगा. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप (50 ओवर) 2027 का आयोजन अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक किया जाना है.

इंग्लैंड से भले ही भारत 2-1 से सीरीज हार गया लेकिन, रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. फैन्स दोबारा रोहित-विराट की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रोहित और विराट अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. दोनों ही अब फैन्स को सीधे सितंबर में एक्शन में नजर आ सकते हैं, जहां भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू... अब मिशन जिम्बाब्वे, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें

इसके बाद नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. भारत ठीक चार साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलेगा. यह सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से सबसे अहम मानी जा रही है, क्योंकि न्यूजीलैंड की वनडे टीम मजबूत है और टीम इंडिया अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेगा.

इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारत के दौरे पर आएगी. नए साल 2027 की शुरुआत टीम इंडिया जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से करेगी.

इसके बाद जून में 50 ओवर के फॉर्मेट में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े ICC टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दिख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: वॉशिंगटन सुंदर इंजर्ड, इन 2 ख‍िलाड़‍ियों की वापसी पर सस्पेंस... अब कैसा होगा टीम इंडिया का श्रीलंका में कॉम्बिनेशन?

इन सभी सीरीज और टूर्नामेंट को मिलाकर भारत के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कम से कम 14 वनडे मुकाबले (वेस्टइंडीज-3, न्यूजीलैंड-5, श्रीलंका-3, जिम्बाब्वे-3) खेलने का मौका होगा.

यदि एशिया कप भी 50 ओवर के फॉर्मेट में होता है, तो यह संख्या और बढ़ जाएगी. ऐसे में हर मैच टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप कॉम्बिनेशन, बल्लेबाजी क्रम, गेंदबाजी आक्रमण और प्लेइंग इलेवन तय करने के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा.

इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में होने वाली वनडे सीरीज को सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस दौरान भारत को 3 टी20 और 3 वनडे मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था.

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है. इस दौरे का शेड्यूल अभी नहीं जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: 'कई बार टूटी, फ‍िर व‍िराट भाई की सलाह, वजन भी कम...', पीवी स‍िंधु के कमबैक की कहानी यहां छ‍िपी है

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्टूबर 2026) पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम) दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी) तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 (न्यू चंडीगढ़)

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (नवंबर 2026)                     पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 - ईडन पार्क, ऑकलैंड दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 - वेलिंगटन तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 - सेडन पार्क, हैमिल्टन चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 - बे ओवल, माउंट माउंगानुई पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 - बे ओवल, माउंट माउंगानुई

श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर 2026) पहला वनडे:13 दिसंबर 2026 - दिल्ली दूसरा वनडे:16 दिसम्बर 2026 - बेंगलुरु तीसरा वनडे:19 दिसंबर 2026 - अहमदाबाद

जिम्बाब्वे का भारत दौरा (जनवरी 2027) पहला वनडे: 3 जनवरी 2027 -कोलकाता दूसरा वनडे: 6 जनवरी 2027 - हैदराबाद तीसरा वनडे: 9 जनवरी 2027 - मुंबई

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे