अशोक OUT, इस प्लेयर का डेब्यू... दूसरे T20 में ऐसी होगी प्लेइंग-11

खेल

अशोक OUT, इस प्लेयर का डेब्यू... दूसरे T20 में ऐसी होगी प्लेइंग-11

25 जुलाई 2026 को 08:19 am बजे
अशोक OUT, इस प्लेयर का डेब्यू... दूसरे T20 में ऐसी होगी प्लेइंग-11

भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को सात विकेट से धो दिया था. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. गेंदबाजी में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने कहर बरपाया, जबकि बल्लेबाजी में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़कर मैच खत्म कर दिया.

अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम  की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर हैं. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई (शनिवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि बॉलिंग डिपार्टमेंट में एक फेरबदल हो सकता है.

A fresh way to celebrate the attitude that matters! 👌 Presenting the Best Attitude of the Match Award. 🔝 🎥 Watch on to find out the winner post the 1st #ZIMvIND T20I #TeamIndia | @TilakV9 | @VVSLaxman281 https://t.co/td9QArgmn2

पहले मुकाबले मे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल रहे. वैभव दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भी ओपनिंग करते नजर आएंगे. पहले मैच के दौरान फील्डिंग करते समय अभिषेक शर्मा की उंगली में चोट लगी थी. वह कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी गए, लेकिन बाद में लौटकर बल्लेबाजी की. हालांकि वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अगर मेडिकल टीम उन्हें पूरी तरह फिट घोषित करती है तो उनकी जगह पर कोई खतरा नहीं है. टीम मैनेजमेंट फिलहाल उन्हें आराम देने के मूड में नहीं दिख रहा.

कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और विकेटकीपर ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में टीम को संभालेंगे. भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर निराशा झेलनी पड़ी थी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट फिलहाल जीत दिलाने वाले कॉम्बिनेशन के साथ ही आगे बढ़ना चाहेगा. विकेटकीपर बैटर प्रभसिमरन सिंह टीम में जरूर हैं, लेकिन उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा.

...तो यश ठाकुर का होगा डेब्यू पहले मुकाबले में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने नई गेंद से शानदार स्पेल डाला. दोनों ने मिलकर जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को बिखेर दिया. वहीं रवि बिश्नोई ने भी अपने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा विकेट लेने में सफल नहीं रहे. उन्होंने चार ओवर में 29 रन खर्च किए. ऐसे में दूसरे टी20 इंटरनेशनल में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिल सकता है. यश यदि मैदान पर उतरते हैं तो ये उनका ये इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबला होगा.

दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है. इनोसेंट काइया स्क्वॉड को जॉइन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बेंच पर ही शायद बैठना पड़ेगा. जिम्बाब्वे की टीम को अपने कप्तान सिकंदर रजा और

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और मयंक यादव.

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे