जापान में भूकंप से तबाही, बिजली गुल, सड़कें तबाह... देखें Photos

राष्ट्रीय समाचार

जापान में भूकंप से तबाही, बिजली गुल, सड़कें तबाह... देखें Photos

29 जुलाई 2026 को 10:06 am बजे
जापान में भूकंप से तबाही, बिजली गुल, सड़कें तबाह... देखें Photos

जापान के क्यूशू में 7.1 की तीव्रता वाले भूकंप ने मंगलवार को तबाही मचा दी. जापान की प्रधानमंत्री ने बताया है कि इस आपदा में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है. (Photo: Reuters)  

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 13 लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य चल रहा है.  (Photo: X)

जापान की सनाए प्रधानमंत्री ताकाइची ने बताया कि कई पुलों, सड़कों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में तो आग लगने और बिजली जाने जैसी सम्सयाएं भी हुई है. (Photo: Reuters)

दूसरे दिन भी जापान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जापान उन देशों में है जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं.  (Photo: X)

कुमामोटो और उसके नज़दीकी इलाकों में करीब 2.6 लाख से ज्यादा लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है.  (Photo: X)

दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कुमामोटो प्रांत में इमारतों में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आई. आपातकालीन टीमें आग बुझाने की कोशिश करती दिखाई दी. अभी राहत और बचाव कार्य जारी है.  (Photo: X)

जापान के कुमामाटो में ट्रेनों के पलटने और एक शॉपिंग मॉल को भारी नुकसान पहुंचने की तस्वीर सामने आई, आपातकालीन टीमें यहां भी बचाव कार्य के लिए पहुंची.  (Photo: X)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे