Rafi Death Anniversary: बत्ती गुल हुई तो रौशन हुए ‘रफी’, दिलीप कुमार संग अभिनय भी किया; पढ़ें रोचक किस्से
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राष्ट्रीय समाचार
Rafi Death Anniversary: बत्ती गुल हुई तो रौशन हुए ‘रफी’, दिलीप कुमार संग अभिनय भी किया; पढ़ें रोचक किस्से
31 जुलाई 2026 को 08:11 am बजे
{"_id":"6a68845cc297dbcf1d0da924","slug":"mohammed-rafi-46th-death-anniversary-legendary-singer-untold-stories-of-life-and-famous-songs-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rafi Death Anniversary: बत्ती गुल हुई तो रौशन हुए ‘रफी’, दिलीप कुमार संग अभिनय भी किया; पढ़ें रोचक किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rafi Death Anniversary: बत्ती गुल हुई तो रौशन हुए ‘रफी’, दिलीप कुमार संग अभिनय भी किया; पढ़ें रोचक किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:11 AM IST
सार
Mohammed Rafi 46th Death Anniversary: सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की आज 46वीं पुण्यतिथि है। अपने 36 साल के करियर में रफी साहब ने 7 हजार से ज्यादा गाने गाए। देव आनंद से लेकर धर्मेंद्र और दिलीप कुमार से लेकर शम्मी कपूर तक की आवाज बने। आज इस खास मौके पर पढ़ें रफी साहब के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...
मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर विशेष
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जगह- लाहौर (अब पाकिस्तान में)
ऑल-इंडिया एक्जीबिशन में म्यूजिक कंपोजर श्याम सुंदर स्टेज पर उस दशक के सुपरस्टार केएल सहगल साहब को सुनने का इंतजार कर रहे थे। अचानक बिजली चली गई और बड़े भाई के अनुरोध पर एक 13 साल के लड़के को कुछ देर के लिए स्टेज पर गाने की इजाजत मिल गई।
उस अंधेरे में श्याम सुंदर के कानों में एक सुरीली आवाज पड़ी। जब तक बत्ती वापस आती संगीत रौशन हो चुका था। श्याम सुंदर ने देखा एक 13 साल का बच्चा स्टेज पर गाना गा रहा था। श्याम सुंदर की एक नजर ने ही उस बच्चे को आगे चलकर उसके करियर का पहला ब्रेक दिया। वो बच्चा कोई और नहीं, मोहम्मद रफी ही थे।
परिवार के साथ मोहम्मद रफी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के फैन थे रफी, पतंग उड़ाने का ढूंढते थे मौका
आगे चलकर चार दशक के करियर में मोहम्मद रफी ने अपने गानों से संगीत प्रेमियों के कई शौक पूरे किए पर बात करें खुद रफी साहब की तो उन्हें गायकी के अलावा कई और शौक थे। लेखक विनोद विप्लव की किताब ‘मेरी आवाज सुनो’ में रफी के व्यक्तिगत जीवन के बारे में कई जानकारियां हैं।
मोहम्मद रफी को जितना शौक सुर साधने का था। उतना ही सुकून उन्हें पतंग के धागे थामने में भी मिलता था। जैसे ही उन्हें रिकार्डिंग से ब्रेक मिलता था पतंग लेकर छत पर चढ़ जाते थे।
रफी साहब को फिल्में देखने का ज्यादा शौक नहीं था। मगर फिल्म ‘शोले’ एकमात्र ऐसी फिल्म थी, जिसे उन्होंने तीन बार थिएटर में जाकर देखा।
वो अमिताभ बच्चन के बड़े फैन थे। उन्होंने बच्चन साहब की फिल्म ‘दीवार’ जब पहली बार देखी तभी से वो उनके अभिनय के मुरीद हाे गए। पहली बार जब उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज पर गाना गाने का अवसर मिला था तब वह बेहद खुश हुए थे।
बेटे शाहिद रफी बताते हैं, 'रफी साहब के कच्चा दूध बहुत पसंद था। दूधवाला जब दूध की बोतलें लेकर घर पहुंचता तो रफी साहब कच्चा दूध ही पी जाते थे।'
फिल्म 'जुगनू' और 'लैला मजनू' के एक सीन में मोहम्मद रफी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार के साथ अभिनय किया
कम ही लोग जानते हैं कि रफी साहब ने कभी कैमरे के साथ भी प्रयोग किया है। 1945 में रिलीज हुई फिल्म ‘लैला मजनू’ में उन्होंने पहली बार ऑनस्क्रीन गाना गाया था। इसके अलावा 1947 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुगनू’ में तो उन्होंने बाकायदा अभिनय किया था। इस फिल्म में दिलीप कुमार लीड रोल में थे। फिल्म में रफी साहब ने एक कॉलेज छात्र का किरदार निभाया था।
तलत महमूद को देखकर छोड़ा अभिनय
हालांकि, इन दो फिल्मों के बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली। इसकी वजह बताते हुए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘तलत महमूद को देखिए। उन्होंने गायक होकर अभिनेता बनने की कोशिश की। इसके बाद ना तो वे अभिनय में चल पाए और गायकी में हाथ से चली गई। स्वर्गीय मुकेश भाई ने निर्माता बनने की सोची और जब उनकी फिल्म फ्लॉप हुई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। मेरी अभिनेता बनने की कोई इच्छा नहीं, मैं गायक ही बेहतर हूं।'
गायक मोहम्मद रफी
- फोटो : सोशल मीडिया
छिपकर दिया गैर फिल्मी एल्बम में संगीत
मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने अपने पिता की बात करते हुए एक बेहद खास किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा, ‘अब्बा ने कभी संगीतकार बनने की कोशिश नहीं की। वह हमेशा कहते थे कि इंसान के एक ही चीज में माहिर होना चाहिए। हालांकि उन्हें म्यूजिक कंपोज करने के लिए कई बार पेशकश की गई। मगर उन्होंने कहा कि ‘अगर मैंने संंगीत बनाया तो बाकि संगीतकारों को लगेगा मैं उनका काम छीन रहा हूं। हो सकता है इससे वह मुझे गाने देना ही बंद कर दें।’ उन्होंने कई गैर फिल्मी गानों के लिए संगीत दिया, मगर अपने नाम से नहीं। उनके संगीतबद्ध किए हुए एल्बम काफी हिट हुए पर रफी साहब ने कभी उन्हें अपना नाम नहीं दिया।'
मोहम्मद रफी , गीता दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
रफी के अनसुने किस्से
रफी साहब मोहर्रम के दिन रिकॉर्डिंग नहीं करते थे। साल का यही एक ऐसा खास दिन होता जिस दिन वह गाना नहीं गाते।
हिंदी सिनेमा का सबसे पहला ‘रॉक एन रोल’ कैटेगरी गाना ‘जान पहचान हो’ रफी साहब ने ही गाया था। यह गाना फिल्म ‘गुमनाम’ (1965) के लिए रिकॉर्ड किया गया था।
रफी ने पूरे जीवन ने सिर्फ दो ही बार विदेश यात्रा की। पहली बार 1971 में वह 8 महीने के लिए और दूसरी बार 1973 में चार माह के लिए विदेश गए थे। इससे भारत में उनके काम पर असर पड़ने लगा तो उन्हें गाने मिलने कम हो गए।
रफी साहब ने निधन से एक दिन पहले अपना आखिरी गाना 'तू कहीं आस पास है दोस्त' रिकॉर्ड किया था। यह धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म ‘आस-पास’ के लिए रिकॉर्ड किया गया था।
रफी साहब कभी औरतों को मर्दों से कम नहीं समझते थे। उन्होंने अपनी पत्नी बिलकिस बानो को जरी एवं कढ़ाई का करोबार शुरू करने में मदद की थी। इसके चलते उनके निधन के बाद भी उनकी पत्नी को किसी आर्थिक सहारे की जरुरत नहीं पड़ी।
यूं तो रफी साहब का दावा था कि उन्होंने अपने करियर में करीब 28 हजार गाने रिकॉर्ड किए हैं पर ऑफिशियली उनके नाम पर 7,400 गाने ही पाए जाते हैं।
मोहम्मद रफी, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, टीना मुनीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सुपरस्टार्स की पहली आवाज बने रफी
मोहम्मद रफी ने कई संगीतकारों के करियर का पहला गाना गाया था। इसमें मदन मोहन, आर डी बर्मन, रोशन, शंकर-जयकिशन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे लीजेंड शामिल हैं। वहीं अभिनय की दुनिया के कई भावी सितारों का फिल्मी डेब्यू भी रफी साहब की आवाज से हुआ। इस फेहरिस्त में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, गुरू दत्त, जॉनी वॉकर, राजकुमार और शत्रुघन सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। इसके अलावा रफी साहब ने सबसे ज्यादा गाने शम्मी कपूर के लिए रिकॉर्ड किए।
'मेरे पिता से जलती थीं लता और आशा जी'
कुछ महीनों पहले विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने कई खुलासे किए थे। शाहिद ने कहा था, ‘लता मंगेशकर और आशा भोसले इस बात से ईर्ष्या करती थीं कि मेरे पिता रफी साहब उनसे ऊपर थे। वे चाहती थीं कि सब उनके नीचे रहें। लोग अगर रफी साहब के नंबर वन कहते थे तो उन्हें यह पसंद नहीं था। वो मेरे पिता से जलती थीं।'
इस इंटरव्यू में शाहिद रफी ने 'स्वर सम्राज्ञी' लता मंगेशकर और उनकी बहन आशा भोसले पर सीधे तौर पर ईर्ष्या और असुरक्षा के कारण रफी का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। रफी साहब का नाम जो कभी विवादों में नहीं रहा, उनकी मौत के कई साल बाद घसीटा गया।
मोहम्मद रफी, किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
किशोर कुमार से नहीं थी बराबरी
गायक किशोर कुमार और मोहम्मद रफी की प्रतिद्वंदिता की फैंस के बीच अक्सर बातें होती रहती थीं। 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘अराधना’ से किशोर कुमार का करियर आसमान छू गया। इसके बाद अफवाह फैली कि मोहम्मद रफी का करियर किशोर दा ने खत्म कर दिया।
दोनों में गानों के लेकर जबरदस्त कॉम्पिटीशन चल रहा है। मगर यह सब गलत निकला। शाहिद रफी के मुताबिक किशोर और रफी का रिश्ता भाइयों जैसा था।
रफी साहब के जनाजे में शामिल हुए अमजद खान, अभिताभ बच्चन और यश चोपड़ा
- फोटो : X
वो दिन जिसने एक साथ लाखों लोगों को रुलाया
और फिर 31 जुलाई 1980 का वो काला दिन भी आ गया जब शहंशाह-ए-तरन्नुम अपने फैंस और चाहने वालों को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। सुबह 9 बजे तक वो एक बंगाली गीत की रिहर्सल कर रहे थे। उसी समय उन्हें सीने में दर्द हुआ। उन्हें लगा गैस है मगर वो हार्ट अटैक निकला। अस्पताल ले जाकर भी रफी साहब को बचाया नहीं जा सका।
मोहम्मद रफी दुनिया छोड़ कर चले गए। इसके साथ ही छोड़ गए एक लंबी विरासत। रफी के सदाबहार गीत,अनमोल यादें। रफी साहब के जनाजे में ऐसा लगा मानों पूरा मुंबई सड़कों पर उतर आया हो। उनके जनाजे में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे।
जनाजे तक ही साथ रही फिल्मी दुनिया
मोहम्मद रफी की मौत के बाद पीछे रह गए उनकी पत्नी बिलकिस बानो और सात बच्चे। एक इंटरव्यू में उनकी पत्नी ने बताया कि जब तक रफी साहब थे। फिल्मी दुनिया के लोग भी आते-जाते रहते थे। मगर उनकी मौत के बाद सबने आना छोड़ दिया।पति की मौत के बाद बिलकिस बानो ने अपना करोबार संभाला।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें