Samsung का आज बड़ा इवेंट, फोल्ड, फ्लिप और वॉच होगी लॉन्च

व्यापार

Samsung का आज बड़ा इवेंट, फोल्ड, फ्लिप और वॉच होगी लॉन्च

22 जुलाई 2026 को 07:17 am बजे
Samsung का आज बड़ा इवेंट, फोल्ड, फ्लिप और वॉच होगी लॉन्च

सैमसंग आज साल का दूसरा बड़ा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसका नाम गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होगा. यह इवेंट लंदन में आयोजित होगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर में की जाएगी.

कंपनी इस इवेंट में तीन स्क्रीन मुड़ने वाले स्मार्टफोन और दो गैलेक्सी स्मार्टवॉच को लॉन्च करेगी. भारतीय समयनुसार सैमसंग का इवेंट 22 जुलाई शाम 6:30 बजे पर शुरू होगा.

कोरियाई कंपनी इस साल स्क्रीन मुड़ने वाले दो स्मार्टफोन नहीं बल्कि तीन हैंडसेट को लॉन्च करेगी. जहां बीते साल तक Samsung Galaxy Z Fold और Flip स्मार्टफोन लॉन्च होते थे. इस साल कंपनी और वाइड स्क्रीन वाला फोल्ड हैंडसेट भी लॉन्च करेगी, जिसका नाम गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 होगा. तीन स्मार्टफोन के नाम Galaxy Z Fold 8 Ultra, Fold 8 और Flip 8 होंगे.

Samsung Galaxy Z Fold 8 में वाइड स्क्रीन मिलेगा, जिसका मुकाबला ऐपल के अपकमिंग फोल्ड स्मार्टफोन होगा. लीक्स रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ऐपल iPhone Ultra लेकर आ रही है, जिसमें वाइड स्क्रीन दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, Lithium-ion की जगह सोडियम मेटल की तैयारी

सैमसंग कंपनी अब तक जिस हैंडसेट को फोल्ड नाम से लेकर आ रही थी, उसको इस साल Galaxy Z Fold 8 Ultra नाम से लॉन्च किया जाएगा. वहीं पासपोर्ट स्टाइल में Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा फ्लिप को उसी वर्जन में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

सैमसंग के आज इवेंट में दो स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया जाएगा, जिनके नाम गैलेक्सी वॉच 9 लाइनअप और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 के नाम शामिल हैं. इनकी कीमत भी लीक्स हो चुकी हैं, गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज की कीमत करीब 44,883 रुपये और अल्ट्रा वॉच की करीब 82,220 रुपये हो सकती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे