Sawan Mehendi Designs: कल से शुरू हो रहा है सावन, आज ही हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, देखें Photos
Sawan Mehendi Designs: कल से शुरू हो रहा है सावन, आज ही हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, देखें Photos

कल यानी 30 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. यह महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है. पूरे सावन में शिव भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे मन से पूजा करते हैं. इस दौरान महिलाएं भी खासतौर पर सोलह श्रृंगार करती हैं. इसमें मेहंदी का खास महत्व होता है. मेहंदी केवल हाथों की सुंदरता ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह शुभता, खुशहाली और प्रेम का भी प्रतीक भी मानी जाती है. ऐसे में अगर आप भी सावन के पहले दिन खास दिखना चाहती हैं, तो आज ही अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स लगवा सकती हैं.
यहां देखें एक से बढ़कर एक मेहंदी डिजाइन्स-
फ्लोरल मेहंदीअगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें हाथों पर फूल और पत्तियों के सुंदर पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों को बेहद खूबसूरत लुक देते हैं.

(P.C- @priya_mehandii_arts/Instagram)

(P.C- @priya_mehandii_arts/Instagram)

(P.C- @priya_mehandii_arts/Instagram)
अरेबिक मेहंदीअरेबिक मेहंदी डिजाइन भी आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं. यह डिजाइन कम समय में बन जाता है और देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है.

(P.- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)
फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइनअगर आपको पूरे हाथों पर मेहंदी पसंद है, तो फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइन चुन सकती हैं.

(P.- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)
शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन
इन सब से अलग आप इन डिजाइन्स में से किसी एक को चुन सकते हैं. इस तरह की मेहंदी को देखकर आपको खूब तारीफें भी मिलने वाली हैं.

(P.C- @sanjana__mehandi/Instagram)

(P.C- @palak__d_art/Instagram)

(P.C- @payal_mehendi_art/Instagram)
मेहंदी लगवाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान- मेहंदी हमेशा साफ और सूखे हाथों पर लगवाएं.
- अच्छी क्वालिटी की नेचुरल मेहंदी का ही इस्तेमाल करें ताकि रंग भी अच्छा आए और त्वचा को किसी तरह की परेशानी न हो.
- मेहंदी सूखने के बाद उसे तुरंत पानी से न धोएं. कुछ घंटों तक लगी रहने दें, इससे रंग गहरा चढ़ता है.
- मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर हल्का सरसों या नारियल का तेल लगाने से भी उसका रंग लंबे समय तक बना रहता है.
यह भी पढ़ें- फेस पैक में फिटकरी मिलाकर लगाती हैं Neelam Kothari, एक्सपर्ट से जानें चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें