TMC सांसद कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को और झटका
TMC सांसद कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को और झटका

तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. कोयल मल्लिक टॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. कोयल मल्लिक का इस्तीफा पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के लिए एक और झटका माना जा रहा है. बुधवार को पार्टी नेता मदन मित्रा ने भी ममता का साथी छोड़ दिया था और ऋतब्रत खेमे में चले गए थे. आज अब सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है.
कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है.वे एक प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री हैं. वे मुख्य रूप से टॉलीवुड की "टॉली-क्वीन" के नाम से जानी जाती हैं.
राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को लिखे एक पत्र में कोयल मल्लिक ने कहा है कि वे अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं. कृपया इसे स्वीकार किया जाए. उन्होंने राज्यसभा के सभी अधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद दिया है.
कोयल मल्लिक के इस्तीफे की वजह सामने नहीं आ पाई है, न ही उन्होंने राज्यसभा के चेयरमैन को भेजे पत्र में इस वजह का जिक्र किया है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें