UP: अफजाल-मुख्तार अंसारी के घर फाटक से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी हुंकार, 2027 के चुनाव पर फोकस
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राजनीति
UP: अफजाल-मुख्तार अंसारी के घर फाटक से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी हुंकार, 2027 के चुनाव पर फोकस
31 जुलाई 2026 को 08:44 am बजे
{"_id":"6a6c1320c0b11c18d9018f0f","slug":"cm-yogi-holds-major-2027-election-rally-at-phatak-residence-of-afzal-and-mukhtar-ansari-in-ghazipur-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अफजाल-मुख्तार अंसारी के घर फाटक से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी हुंकार, 2027 के चुनाव पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफजाल-मुख्तार अंसारी के घर फाटक से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी हुंकार, 2027 के चुनाव पर फोकस
आनंद कुमार त्रिपाठी, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:44 AM IST
सार
सीएम योगी ने अफजाल-मुख्तार के आवास के पास सभा करके 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने सभा के जरिये यह संदेश दिया कि इस बार चुनाव में गाजीपुर की सभी सीटों पर जीत के लिए भाजपा गंभीर है।
गाजीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अफजाल-मुख्तार अंसारी के घर फाटक से महज 300 मीटर की दूरी पर यूसुफपुर मंडी समिति के मैदान में सभा करके 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। भाजपा विधायक दिवंगत कृष्णा नंद राय सहित सात भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद से ही हर चुनाव में मुहम्मदाबाद विधानसभा भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ जाता है।
मंडी समिति के मैदान में भाजपा की यह पहली सभा थी। मुख्यमंत्री ने अंसारी बंधुओं के गढ़ से 2027 के चुनाव की हुंकार भर कर यह संदेश दिया कि 2022 के चुनाव में जनपद की सातों सीटों पर चुनाव हारने के बाद इस बार चुनाव में गाजीपुर की सभी सीटों पर जीत के लिए भाजपा गंभीर है।
मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 1984 से पांच बार अफजाल अंसारी, दो बार उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी और 2022 में अंसारी परिवार की नई पीढ़ी सिबगतुल्लाह अंसारी के पुत्र सुहैब अंसारी विधायक हैं।
वर्ष 2012 में कौमी एकता दल से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी 66,922 मत पाकर विजयी हुए थे, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के राजेश राय को 59,589 मत मिले थे। 2017 के चुनाव में दिवंगत कृष्णा नंद राय की धर्म पत्नी अलका राय 1,22,156 मत पाकर विधायक बनीं, जबकि दूसरे स्थान पर बसपा से चुनाव लड़े सिबगतुल्लाह अंसारी को 89,429 मत मिले।
2022 के चुनाव में फिर मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी अलका राय और सपा प्रत्याशी सुहैब अंसारी से हुई, इसमें सुहैब ने 1,11,443 मत पाकर जीत दर्ज की। और अलका राय को 92684 मत मिले और भाजपा को जनपद की सभी सात सीटों पर पराजय मिली। उस चुनाव में सपा और सुभासपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर इस बार एनडीए के सदस्य हैं और भाजपा के साथ है, जिससे भाजपा सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रही है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें