UP: सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राजनीति
UP: सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते
23 जुलाई 2026 को 08:29 am बजे
{"_id":"6a61811d2edb7784880dd98d","slug":"azamgarh-news-five-time-mla-alam-badi-passes-away-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:29 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलमबदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक ने शहर के कुर्मी टोला स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।
Alam Badi passes away
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आजमी ने अपने गृह जनपद आजमगढ़ में अंतिम सांस ली।
आलमबदी आजमी को उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख व्याप्त है। उनके निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी गई।
शिक्षा और राजनीतिक सफर
16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में जन्मे आलमबदी आजमी ने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने 1953 में इस्लामिया कॉलेज, गोरखपुर से 12वीं की शिक्षा पूरी की और 1956 में टेक्निकल इंस्टीट्यूट, गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया।
राजनीतिक जीवन की बात करें तो, आलमबदी आजमी ने 1996 से 2007 तक निजामाबाद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कई बार अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी, जिनमें अंगद यादव भी शामिल थे। उन्होंने निजामाबाद सीट से पांचवीं बार विधायक बनकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार में छह बच्चे हैं।
आलमबदी आजमी के जनाजे की नमाज गुरुवार शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में अदा की जाएगी, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आलमबदी आजमी की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। उन्हें 13-14 अप्रैल 2026 को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
आलमबदी आजमी का निधन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलम बदी आजमी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
सपा सांसद इकरा हसन ने भी एक्स पर पोस्ट कर विधायक आलम बदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक जनाब आलम बदी आजमी साहब के इंतकाल की खबर बेहद अफसोसनाक है। उनका जाना मिल्लत, समाज और सियासत के लिए एक बड़ा खसारा है। उनकी खदमात और खुलूस को हमेशा याद रखा जाएगा।
إِنَّا لِلَّٰهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
आज़मगढ़ के निज़ामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक जनाब आलम बदी आज़मी साहब के इंतक़ाल की ख़बर बेहद अफ़सोसनाक है।
उनका जाना मिल्लत, समाज और सियासत के लिए एक बड़ा ख़सारा है। उनकी ख़िदमात और ख़ुलूस को हमेशा याद रखा जाएगा।
सपा सांसद आदित्य यादव ने भी उनके निधन को बड़ी क्षति बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से कई बार के विधायक आलम बदी साहब के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से कई बार के विधायक श्री आलम बदी साहब के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/TJdIbeO0SB
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें