इतना मजबूत जोड़…जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर भी बेअसर, स्टंप्स पर गेंद लगकर भी नहीं गिरी बेल्स, VIDEO
इतना मजबूत जोड़…जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर भी बेअसर, स्टंप्स पर गेंद लगकर भी नहीं गिरी बेल्स, VIDEO


आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना झेलने वाले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जोरदार वापसी की है. आईपीएल के बाद करीब डेढ़ महीने के ब्रेक पर रहे बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार घातक गेंदबाजी की है. इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उनके आगे संघर्ष करना पड़ा है लेकिन लगता है कि स्टंप्स पर तो बुमराह की गेंदों का भी असर नहीं होता. कार्डिफ में दूसरे वनडे मैच में ये देखने को मिला, जहां बुमराह की यॉर्कर से भी स्टंप्स नहीं बिखर सके.
गुरुवार 16 जुलाई को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 234 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को झटका दे दिया, जबकि जल्द ही प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरा विकेट हासिल कर लिया. बुमराह और प्रसिद्ध के शुरुआती स्पैल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बिल्कुल भी राहत नहीं मिली और वो परेशान नजर आए.
बुमराह की यॉर्कर से भी नहीं गिरी बेल्स
यहीं पर बुमराह ने एक ऐसी गेंद की, जिसने चौंका दिया. पारी के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद नोबॉल दी गई, जिसके चलते इंग्लैंड को फ्री-हिट मिली. मगर बुमराह ने इस फ्री-हिट वाली गेंद पर सटीक यॉर्कर फेंकी, जिसका कोई जवाब जो रूट के पास नहीं था. वो गेंद को छू भी नहीं सके.
Jasprit Bumrah you beauty pic.twitter.com/GiFlahHKxY
— Anuj
(@AnujKaReview) July 16, 2026
गेंद ने ऑफ स्टंप को जरूर छुआ, जिसके कारण बेल्स में लगी लाल लाइट चमक उठी. मगर चौंकाने वाली बात ये थी कि तेज रफ्तार से आई इस गेंद के स्टंप को छूकर गुजरने के बावजूद बेल्स नहीं गिरी. हालांकि, रूट आउट नहीं होते लेकिन फिर भी बेल्स का न गिरना हर किसी को हैरान कर गया.
इंग्लैंड के बल्लेबाजों को किया परेशान
बेल्स गिरे या नहीं, बुमराह ने इस पारी में भी बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपने खिलाफ खुलकर रन भी नहीं बनाने दिए. इसका ही असर था कि इंग्लैंड को 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पापड़ बेलने पड़ गए. इससे पहले बर्मिंघम में खेले गए मैच में भी बुमराह ने ऐसी ही घातक गेंदबाजी की थी और 9 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 1 विकेट लिया था.
(@AnujKaReview)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें