VIDEO: डॉग की मौत के बाद मालिक ने जो किया, उसे देख छिड़ गई बहस

राष्ट्रीय समाचार

VIDEO: डॉग की मौत के बाद मालिक ने जो किया, उसे देख छिड़ गई बहस

29 जुलाई 2026 को 08:53 am बजे
VIDEO: डॉग की मौत के बाद मालिक ने जो किया, उसे देख छिड़ गई बहस

सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक भी किया है और नाराज भी. वीडियो में एक शख्स अपने रेस्क्यू डॉग के शव को गोद में उठाकर नदी किनारे बने पुल तक ले जाता है. कुछ पल रुकने के बाद वह कुत्ते के शव को नदी में बहा देता है. इसके तुरंत बाद वह खुद को संभाल नहीं पाता और रोने लगता है.

यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर विदित शर्मा नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने इस घटना के जरिए लोगों से अपील की कि पालतू जानवर की मौत के बाद उसे सम्मानजनक विदाई दें. उनका कहना है कि जानवरों के शव को नदी, तालाब या खुले मैदान में छोड़ना न तो सही है और न ही पर्यावरण के लिए सुरक्षित.

पोस्ट में विदित शर्मा ने लिखा कि पिछले छह वर्षों में उन्होंने अपने कई रेस्क्यू डॉग खोए हैं. हर बार उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं बच सके तो उनकी याद हमेशा के लिए दिल में रह गई.

उन्होंने लिखा कि सम्मानजनक दफन या अंतिम संस्कार हमारे पालतू साथी के लिए प्यार और सम्मान जताने का आखिरी तरीका होता है. हर जीव सम्मानजनक विदाई का हकदार है.

I know the pain of losing a beloved companion. Over the last six years, we have lost many rescued dogs despite doing everything possible to save them. Every loss leaves a scar that never truly fades. But even in that moment of grief, giving them a dignified burial or cremation… pic.twitter.com/8gqgrQJevM

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं.कई लोगों ने कहा कि शख्स का दुख साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन कुत्ते के शव को नदी में बहाना सही तरीका नहीं है. उनका कहना था कि इससे जल स्रोत प्रदूषित हो सकते हैं और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है.

वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि पालतू जानवर को खोने का दर्द बहुत गहरा होता है. ऐसे समय में इंसान भावनाओं में बहकर गलत फैसला भी ले सकता है. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वीडियो लोगों को जागरूक करेगा कि पालतू जानवर की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार या दफन सम्मानपूर्वक किया जाना चाहिए.

पशु कल्याण से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि पालतू जानवर की मौत के बाद स्थानीय नियमों के अनुसार दफन (Burial) या दाह संस्कार (Cremation) सबसे सुरक्षित और सम्मानजनक विकल्प हैं. शव को नदी या खुले स्थान पर छोड़ना पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे