Vivo भारत में ला रहा नया सस्ता फोन, इस दिन होगी लॉन्चिंग

व्यापार

Vivo भारत में ला रहा नया सस्ता फोन, इस दिन होगी लॉन्चिंग

11 जुलाई 2026 को 06:43 am बजे
Vivo भारत में ला रहा नया सस्ता फोन, इस दिन होगी लॉन्चिंग

वीवो भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Vivo T5 Lite 44W है. कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट करके एक टीजर जारी किया है, जिसमें लॉन्च डेट की भी जानकारी दी है. भारत में यह फोन 16 जुलाई को दस्तक देगा.

वीवो का यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जो व्हाइट और ब्लैक होंगे. टीजर में दोनों हैंडसेट को दिखाया है, जिनमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है. साथ ही इसमें ओरा लाइट का इस्तेमाल किया है.

वीवो का यह हैंडसेट OriginOS के साथ दस्तक देगा. इसको लेकर अब तक कई लिक्स सामने आ चुके हैं.  इसमें 44W के फास्ट चार्जर के साथ 6500mAh की बैटरी दी जाएगी.

Vivo T5 Lite 44W में 6.74 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स डिस्प्ले मिलता है.

The wait ends soon, and the Turbo experience begins.​ Meet the vivo T5 Lite 44W on 16th July 2026.​#vivoT5Lite #GetSetTurbo pic.twitter.com/KLFKwqehej

वीवो का यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड ओरिजनओएस के साथ दस्तक देगा. न्यू ओएस की मदद से यूजर्स को बेहतरीन और यूजरफुल फीचर्स मिलते हैं. साथ ही बेहतर यूजर इंटरफेस का भी फायदा मिलता है.

वीवो ने अपकमिंग हैंडसेट में Mediatek Dimensity 6300 (6 nm) चिपसेट का यूज किया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन

Vivo T5 Lite 44W में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 वाइड एंगल लेंस मिलेगा. इसमें सेकेंडरी कैमरा भी है. 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. आने वाले दिनों में Vivo T5 Lite 44W के और भी फीचर्स को कंपनी कंफर्म करेगी. साथ ही कीमत का भी ऐलान किया जाएगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे