World ORS Day 2026: घर पर नेचुरल ORS कैसे बनाएं? जानें रेसिपी, कब पीना चाहिए ORS और जरूरी सावधानियां

दुनिया

World ORS Day 2026: घर पर नेचुरल ORS कैसे बनाएं? जानें रेसिपी, कब पीना चाहिए ORS और जरूरी सावधानियां

29 जुलाई 2026 को 07:45 am बजे
World ORS Day 2026: घर पर नेचुरल ORS कैसे बनाएं? जानें रेसिपी, कब पीना चाहिए ORS और जरूरी सावधानियां
World ORS Day 2026: घर पर नेचुरल ORS कैसे बनाएं? जानें रेसिपी, कब पीना चाहिए ORS और जरूरी सावधानियां
घर पर ओआऱएस कैसे बनाएं.
NDTV

ORS Day 2026: हर साल 29 जुलाई को वर्ल्ड ओआरएस डे मनाया जाता है. इसका सबसे बड़ा मकसद लोगों को यह समझाना है कि जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो एक छोटा सा ORS का पैकेट कैसे हमारी मदद कर सकता है. गर्मी का मौसम हो या मानसून का दौर, उल्टी, दस्त और चक्कर आना बहुत आम बात है. बाजार में कई तरह के ORS उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर बना नेचुरल ORS सस्ता, सुरक्षित और काफी असरदार होता है. इसे बनाने के लिए सिर्फ कुछ आसान सामग्री चाहिए जैसे चीनी, नमक और पानी. इस लेख में हम जानेंगे कि घर पर ORS कैसे बनाएं, इसका सही अनुपात क्या हो और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

​घर पर ORS बनाने की आसान रेसिपी (ORS Ghar Per Kaise Banay)

  • साफ पानी - 1 लीटर
  • चीनी - 6 छोटे चम्मच
  • नमक - 1 छोटा चम्मच

विधि-

  • एक साफ बर्तन में पानी लें.
  • उसमें चीनी और नमक डालें.
  • अच्छे से मिलाएं ताकि चीनी और नमक पूरी तरह घुल जाएं.
  • आपका नेचुरल ORS तैयार है.
Latest and Breaking News on NDTV

ओआरएस पीने के फायदे. (Image NDTV) 

इन बातों का रखें ध्यान-

  1. सही मात्रा का ध्यान रखें: ज्यादा नमक या चीनी डिहाइड्रेशन को और बढ़ा सकती है. ऊपर दिए गए अनुपात को ही अपनाएं.
  2. साफ-सफाई जरूरी है: पानी और बर्तन अच्छे से साफ होने चाहिए. संक्रमित पानी से और समस्याएं हो सकती हैं.
  3. ताजा तैयार करें: ORS हर बार ताजा बनाएं और उसी दिन इस्तेमाल करें. पुराना घोल सुरक्षित नहीं होता.
  4. बहुत ज्यादा पीना ठीक नहीं: जरूरत से ज्यादा ORS लेने पर शरीर में नमक की मात्रा बढ़ सकती है.

कब पीना चाहिए ओआरएस?

  • बार-बार दस्त या उल्टी होने पर
  • बहुत ज्यादा पसीना आने पर
  • तेज बुखार के दौरान
  • पानी की कमी महसूस होने पर

ये भी पढ़ें- ORS Day 2026: हर घर में क्यों होना चाहिए ORS का पैकेट? जानिए बड़े फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ORS (Oral Rehydration Solution), Ors Kaise Banaye Ghar Par, Ors Kaise Use Kare, Ors Ke Fayde
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।