सरकार 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को देगी AI स्किल ट्रेनिंग, PM का ऐलान

खेल

सरकार 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को देगी AI स्किल ट्रेनिंग, PM का ऐलान

15 अगस्त 2026 को 09:25 am बजे
सरकार 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को देगी AI स्किल ट्रेनिंग, PM का ऐलान

भारत की आजादी के 80वीं वर्षगांठ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर भी जोर दिया और कहा कि भारत में आने वाले 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देगा. साथ ही उन्होंने इस दौरान टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारत की बढ़ती ताकत के बारे में बताया और आने वाले दिनों में भारत के टेक रोडमैप के बारे में बताया है.

पीएम मोदी ने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल डेवलप करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी. इससे न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे बल्कि भारतीय लोग अपने डेली के काम को भी आसान बना सकेंगे.

आने वाले दिनों में भारत में कई डेटा सेंटर तैयार हो रहे हैं, जिनमें बहुत से लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. जहां विशाखापट्टनम में गूगल खुद का डेटा सेंटर डेवलप कर रहा है, वहीं पर मेटा और रिलायंस खुद मिलकर गुजरात में एक डेटा सेंटर बनाने जा रहे हैं. इसी तरह से और भी कंपनियां भारत में खुद के लिए डेटा सेंटर के अवसर खोज रही हैं.

मौजूदा समय में AI को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है और इसके डेवलपमेंट पर काम भी जारी है. AI अब सिर्फ चैटबॉट तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब इसको होम अप्लायंस से लेकर स्मार्टफोन तक में शामिल किया जा चुका है. कार तक में AI फीचर्स को शामिल किया है. इतना ही नहीं एयर कंडिशनर, वॉशिंग मशीन आदि तक में शामिल हो चुका है.

यह भी पढ़ें: मेड इन इंडिया 6G, सेमीकंडक्टर... पीएम मोदी ने लाल किले से सेट किया टेक टारगेट

भारत में मौजूदा समय में कई AI कंपनियां अपनी सर्विस दे रही हैं. इसमें OpenAI, मेटा, एंथ्रोपिक, जैसे कई नाम शामिल हैं. आने वाले दिनों में और भी कंपनियां अपनी सर्विस का विक्तार कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026 Live: 'दिमागी नक्सली अराजकता फैलाने की फिराक में, इनको आइसोलेट करना होगा', PM मोदी का करारा वार

AI की मदद से ढेरों काम किए जा सकते हैं. इसमें कंटेंट लिखना, रिसर्च, ट्रांसलेशन, कोडिंग करना, इमेज तैयार करना और ग्राफिक्स आदि तैयार किए जा सकते हैं. इतना ही नहीं ढेरों ऐसे प्लेटफॉर्म है, जहां पर प्रॉम्प्ट देकर वीडियो तक तैयार किया जा सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे