वंदे भारत ट्रेन में घुस रहा था 10 फीट लंबा अजगर, हरिद्वार से देहरादून जा रही थी ट्रेन, VIDEO
वंदे भारत ट्रेन में घुस रहा था 10 फीट लंबा अजगर, हरिद्वार से देहरादून जा रही थी ट्रेन, VIDEO

- हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में एक दस फुट लंबा अजगर घुसने की कोशिश कर रहा था
- अजगर को देख रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और हड़कंप मच गया
- वन विभाग की टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक 10 फुट का अजगर भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था. सफाई कर रहे कर्मचारियों की नजर जैसे ही कोच में घुसने की कोशिश करते अजगर पर पड़ी वहां हड़कंप मच गया. इस ट्रेन को शाम 6 बजे देहरादून के लिए रवाना होना था. अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन सुबह करीब 9 बजे स्टेशन की 'वॉशिंग लाइन' पर पहुंची थी. ट्रेन में साफ-सफाई का काम चल रहा था.
वंदे भारत ट्रेन के नीचे अजगर मिलने से हड़कंप
सोचने वाली बात यह है कि अगर यह अजगर किसी भी तरह से ट्रेन के भीतर चढ़ जाता तो क्या होता. सफर के समय किसी भी यात्री को ये अजगर नुकसान पहुंचा सकता था. चलती ट्रेन में इसे पकड़ना बहुत ही मुश्किल काम होता. यात्री घबरा जाते और सफर को बीच में कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ सकता था.
वंदे भारत एक्सप्रेस में घुसने की कोशिश कर रहा था 10 फीट लंबा अजगर
— zingabad (@zingabad) August 20, 2026
हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में मेंटेनेंस के लिए खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोच के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा गया. अजगर ट्रेन के अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वाशिंग… pic.twitter.com/gvkt9OicUx
कोच में घुसने की कोशिश कर रहा था अजगर
दोपहर का वक्त था. ट्रेन में साफ-सफाई का काम चल रहा था. तभी कर्मचारियों की नजर एक कोच के पास रेंगते हुए करीब 10 फीट लंबे एक विशाल अजगर पर पड़ी. कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को मामले की सूचना दी. वहीं हरिद्वार वन रेंज से एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
विशालकाय अजगर को पकड़ना वन विभाग के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. उसे पकड़ने में टीम को बहुत मशक्कत करनी पड़ी. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वह वन विभाग की टीम के हाथों में आया. हालांकि कठिन ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया. हरिद्वार वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शिशपाल सिंह ने अजगर को जंगल में छोड़े जाने की जानकारी दी.
10 फुट लंबे अजगर का वीडियो
एक एक्स हैंडलर ने अजगर के वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक 10 फुट लंबा अजगर वंदे भारत एक्सप्रेस में घुसने की कोशिश कर रहा था.राहत भरी बात यह है कि वाशिंग लाइन पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने उसे समय रहते देख लिया. इससे बड़ा हादसा टल गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें