नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं मसाला आलू सैंडविच, शेफ ने बताई रेसिपी
नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं मसाला आलू सैंडविच, शेफ ने बताई रेसिपी

Masala Aloo Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में हर दूसरे घर की कहानी यही होती है कि ऐसा क्या बनाएं जो जल्दी बन भी जाए और उसका स्वाद भी लाजवाब हो. रोज-रोज पराठा और पोहा खाने से मन भर जाता है और तब कुछ मसालेदार और क्रिस्पी खाने की क्रेविंग होती है. अगर आप भी कुछ झटपट, स्वादिष्ट और पेट भरने वाली डिश बनाना चाहते हैं तो आप एक बार मसाला आलू सैंडविच बनाकर ट्राई करें.
मसाला आलू सैंडविच बहुत आम डिश है, लेकिन इसका स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को ही बहुत पसंद आता है. सुबह के नाश्ते से लेकर बच्चों के टिफिन और शाम की चाय के साथ भी आप इसे खा सकते हैं. खास बात यह है कि सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपनी आसान मसाला आलू सैंडविच रेसिपी शेयर की है, जिसे फॉलो करके आप भी घर पर कुछ ही मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं.
शेफ के मुताबिक, यह सैंडविच बाहर से सुनहरा और कुरकुरा होता है, जबकि अंदर आलू का मसालेदार और नरम मिक्सर इसे बेहद लाजवाब बना देता है. अगर घर में उबले आलू और ब्रेड मौजूद हैं, तो यह रेसिपी महज 10 मिनट में तैयार हो जाएगी.
एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करके चीरी हुई हरी मिर्च हल्की-सी तल लें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें. गर्मागर्म मसाला आलू सैंडविच को इन तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें