सीखो-कमाओ योजना : ट्रेनिंग के साथ सरकार देगी ₹10,000 महीना, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

राजनीति

सीखो-कमाओ योजना : ट्रेनिंग के साथ सरकार देगी ₹10,000 महीना, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

14 अगस्त 2026 को 08:07 am बजे
सीखो-कमाओ योजना : ट्रेनिंग के साथ सरकार देगी ₹10,000 महीना, जानिए कौन उठा सकता है फायदा
सीखो-कमाओ योजना : ट्रेनिंग के साथ सरकार देगी ₹10,000 महीना, जानिए कौन उठा सकता है फायदा
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana : ट्रेनिंग के साथ-साथ मिलेगा 10 हजार रुपये, MP सरकार की अनोखी योजना

काम सीखने के साथ-साथ हर महीने अगर आपको 8,000 से 10,000 रुपये तक कमाने का मौका मिले, तो शायद आपको इस बात पर यकीन न हो. लेकिन मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' Gen-Z को यही सुविधा दे रही है. इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न संस्थानों और कंपनियों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है, साथ ही ट्रेनिंग के दौरान मंथली स्टाइपेंड भी मिलता है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवा चाहें तो अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं या फिर किसी अच्छी कंपनी में नौकरी हासिल कर सकते हैं. ऐसे में MP सकरार की इस योजना की काफी ज्यादा सराहना हो रही है. यहां हम जानते हैं इस योजना से जुड़ी कुछ अहम बातें-

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की शुरुआत 2023 में हुई, जो इन दिनों युवाओं के बीच काफी ज्यादा फेमश हो रही है. अगर आपकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है और आपने 12वीं या आईटीआई पास की है या फिर हायर अकेडमी में हैं, तो आप इस खास योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत आपको न सिर्फ सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि यह योजना भविष्य में भी आपके काम आ सकती है. अच्छी बात यह है कि इस योजना के तहत न सिर्फ आपको 1 ट्रेनिंग का विकल्प मिलता है, बल्कि आपके पास 700 से भी अधिक ट्रेनिंग के ऑप्शन होते हैं. 

किन लोगों को कितना मिलेगा पैसा?

इस योजना में स्टाइपेंड के रूप में आपको कितना पैसा मिलेगा, यह आपकी शिक्षा पर निर्भर करता है. यहां जानते हैं इस बारे में-

  • अगर आपने 12वीं पास की है, तो आपको 8000 रुपये मिल सकते हैं.
  • ITI पास के बाद ट्रेनिंग लेने वालों को 8500 रुपये दिए जाएंगे.
  • डिप्लोमा पास वाले युवाओं को 9000 रुपये दिए जाएंगे. 
  • वहीं, ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट की योग्यता रखने वालों को 10,000 रुपये मिल सकते हैं.

क्या हैं 'सीखो कमाओ योजना' के फायदे?

इस योजना का लाभ पाने वालों को अपने करियर में काफी फायदे मिल सकते हैं, जैसे-

  • ट्रेनिंग के बाद खुद का कोई बिजनेस शुरू कर सकता है, जिसकी आपको ट्रेनिंग भी दी जाती है. '
  • इस योजना के जरिए आप लेटेस्ट प्रोसेस और टेक्नॉलोजी को जानते हैं. 
  • इस योजना के तहत न सिर्फ आपको सिखाया जाता है, बल्कि स्टाइपेंड के रूप में 8 से 10 हजार रुपये भी दिए जाते हैं. 
  • इसके साथ ही मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) की ओर से सर्टिफिकेट भी दी जाती है.
  • वहीं, नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.

सीखो-कमाओ योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

  • अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले MMSKY पोर्टल पर अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद योजना के सभी निर्देश और पात्रता से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से पढ़ें.
  • अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो समग्र ID दर्ज करें. इसके लिए अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफाई करें. 
  • समग्र आईडी से आपको सभी जानकारी खुद ही दिखने लगेगी.
  • इसे सब्मिट करने के आपके फोन या मेल पर User Name और Password मिल जाएगा.
  • फिर आईडी लोगिन करें और अपने सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच करे.
  • आप अपनी योग्यता और रुचि के हिसाब से अपना कोर्स चुन सकते हैं. 
  • इसके साथ ही आप ट्रेनिंग की संस्था भी अपनी रुचि के हिसाब से चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें - दिल्‍ली की 1.40 लाख छात्राओं को इस साल मिलेगी स्‍टाइलिश साइकिल... विद्या वाहिनी योजना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP, Training, Skill Hub Initiative, Jobs, Job Training
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।