भास्कर अपडेट्स:मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹10 करोड़ की चरस जब्त की, सप्लायर गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार

भास्कर अपडेट्स:मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹10 करोड़ की चरस जब्त की, सप्लायर गिरफ्तार

27 अगस्त 2026 को 08:17 am बजे
भास्कर अपडेट्स:मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹10 करोड़ की चरस जब्त की, सप्लायर गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बांद्रा टर्मिनस के पास करीब 10 करोड़ रुपए की चरस जब्त किए जाने के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 17 अगस्त को वर्ली यूनिट ने बांद्रा टर्मिनस के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और उसके पास से 10 किलोग्राम चरस बरामद की थी। इसके बाद निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने उस व्यक्ति के बारे में जानकारी दी, जिसने उसे चरस सप्लाई की थी। इसके आधार पर टीम ने 23 अगस्त को स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस समय नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे में 200 से ज्यादा गणेश मंडलों ने डीजे-फ्री गणेशोत्सव का समर्थन किया महाराष्ट्र के पुणे में 200 से ज्यादा गणेश मंडलों ने इस साल बिना DJ के गणेशोत्सव मनाने का फैसला किया है। आयोजक पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाएंगे और तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम से बचेंगे। पुणे पुलिस ने भी साफ किया है कि तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज में DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर म्यूजिक सिस्टम जब्त किया जाएगा। गणेश मंडल पारंपरिक ढोल-ताशा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे। दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या दिल्ली के पश्चिमी इलाके तिलक नगर में 21 साल की युवती की घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी।
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे