बर्नर के छेद खुलते ही गैस सिलेंडर चलेगा महीनों, 10 मिनट में होगा साफ

राजनीति

बर्नर के छेद खुलते ही गैस सिलेंडर चलेगा महीनों, 10 मिनट में होगा साफ

16 अगस्त 2026 को 01:37 pm बजे
बर्नर के छेद खुलते ही गैस सिलेंडर चलेगा महीनों, 10 मिनट में होगा साफ

रसोई में खाना बनाते समय अगर गैस चूल्हे से धीमी आंच निकलने लगे तो न सिर्फ खाना बनाने में दुगना समय लगता है बल्कि गैस सिलेंडर की भी भारी बर्बादी होती है. अक्सर लोग बर्नर के छेद खोलने के लिए उसे किसी सख्त चीज से ठोंकने-पीटने लगते हैं या उसमें सुई-चाकू चुभोते हैं जिससे बर्नर खराब या टेढ़ा हो सकता है.

वास्तव में बर्नर के छेद में तेल, चिकनाई और जले हुए खाने की परत जम जाती है. इसे सही करने के लिए आपको दुकान पर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. बस घर में मौजूद एक खास चीज वाले पानी में बर्नर को थोड़ी देर डुबोकर रख दें, सारे बंद छेद अपने आप खुल जाएंगे और बर्नर कांच की तरह चमक उठेगा.

बर्नर साफ करने का तरीका गैस बर्नर पर जमा सालों पुरानी चिकनाई और कार्बन को छुड़ाने के लिए सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का पानी सबसे असरदार साबित होता है.

ऐसे करें साफ सबसे पहले गैस सिलेंडर का नॉब बंद करें और चूल्हे के ठंडे हो चुके पीतल या लोहे के बर्नर को बाहर निकाल लें.

अब एक कटोरी या बर्तन में इतना गर्म पानी लें जिसमें बर्नर पूरी तरह डूब सके. इसमें आधा कप सफेद सिरका, 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. (बेकिंग सोडा और सिरका मिलते ही झाग बनाने लगेंगे, जो जमी हुई गंदगी को फुला देता है).

अब गैस बर्नर को इस घोल में डालकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. सिरके का एसिड और बेकिंग सोडा बर्नर के छेदों में जमी ग्रीस, कार्बन और गंदगी को पूरी तरह काट देगा.

20 मिनट बाद बर्नर को पानी से निकालें और एक पुराने टूथब्रश पर थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड या बेकिंग सोडा लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. आप देखेंगे कि बर्नर का कालापन तुरंत छूटने लगेगा और सारे छेद खुल जाएंगे.

बर्नर को साफ पानी से धो लें और किसी सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. इसे चूल्हे पर लगाने से पहले 5 मिनट धूप में या पंखे की हवा में सूखने दें ताकि अंदर बचा पानी पूरी तरह निकल जाए.

इस नुस्खे से चूल्हा फिर से पहले की तरह तेज और नीली फ्लेम देने लगेगा और बर्तन भी नीचे से काले नहीं होंगे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे