1100KM की रेंज, 7 सीटर अवतार, इस दिन लॉन्च होगी Hector Hawk

राष्ट्रीय समाचार

1100KM की रेंज, 7 सीटर अवतार, इस दिन लॉन्च होगी Hector Hawk

06 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे
1100KM की रेंज, 7 सीटर अवतार, इस दिन लॉन्च होगी Hector Hawk

जेएसडब्लू-एमजी मोटर (JSW-MG Motor) एक नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है. वैसे तो शोर था कि कंपनी जुलाई में ही अपनी नई कार को लॉन्च करेगी, लेकिन कंपनी ने सिर्फ प्लेटफॉर्म को रिवील किया. कंपनी एक फैमिली ओरियंटेड एसयूवी लेकर आ रही है, जो न्यू एनर्जी व्हीकल होगा. हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू-एमजी हेक्टर हॉक (Hector Hawk) की.

कंपनी ने पिछले महीने अपने ADAPT प्लेटफॉर्म को रिवील किया था. ये प्लेटफॉर्म प्योर इलेक्ट्रिक, प्लगइन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर पावरट्रेन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हेक्टर हॉक को लेकर आ रही है.

ये कार ग्लोबल मार्केट में आने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 का एमजी अवतार होगी. ये ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली एसयूवी होगी. जेएसडब्लू-एमजी इस एसयूवी को 26 अगस्त को लॉन्च कर सकता है. शुरुआत में ये कार प्योर ईवी और प्लगइन हाइब्रिड अवतार में आएगी.

कार के प्योर ईवी वर्जन में 69.2kWh की बैटरी दी जा सकती है. ग्लोबल मार्केट में वुलिंग स्टारलाइट 560 में एलएफपी (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी यूज होती है. इसे सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के रूप में जाना जाता है. हेक्टर हॉक में भी यही बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift लॉन्च, इतने रुपये में मिलेगी नई SUV

कार सिंगल और फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी. इसका आउटपुट 204 पीएस और 310 एनएम का होगा. ये कार 530 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर कर सकती है. कार डीसी फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है, जो 20 मिनट में 30 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है.

वहीं प्लग-इन हाइब्रिड हेक्टर हॉक की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh की बैटरी के साथ आएगा. पेट्रोल इंजन 106 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. वहीं इंजन और बैटरी सेटअप की कंबाइन्ड पावर 197 पीएस की होगी, जबकि टॉर्क 230 एनएम का होगा.

यह भी पढ़ें: Kia Sorento: हाइब्रिड इंजन... शानदार माइलेज! आ रही है दमदार फैमिली SUV, बुकिंग शुरू

हेक्टर हॉक्स प्लगइन हाइब्रिड ऑल-इलेक्ट्रिक मोड में 125 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं फुल टैंक और फुल चार्ज होने पर ये कार लगभग 1100 किलोमीटर तक चलेगी. ये कार 7 सीटर अवतार में आ सकती है. कार में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे