संसद में फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर के भीतर विरोध प्रदर्शन किया
संसद में आर-पार की लड़ाई नहीं थम रही. विपक्ष लगातार प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस एक्शन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है.
शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. वहीं, गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की अमित शाह सदन में आएं और बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का किसने आदेश दिया. खड़गे ने कहा कि अमित शाह अहंकार या डर की वजह से इस पर कुछ नहीं बोल रहे.
गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्ष ने विरोध मार्च निकाला. मकर द्वार तक निकाले गए इस विरोध मार्च में सांसद बारिश के बीच छाता लिए नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बैनर भी थाम रखा था, और लगातार अमित शाह जवाब दो के नारे लगाए.
संसद की कार्यवाही के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे Live Blog से
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Opposition leaders hold protest inside Parliament premises.#ParliamentMonsoonSession #MonsoonSession (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BBZIcI8lkk
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें