दतिया में बीजेपी ने बनाई 1200 वोटों की लीड, जानें ताजा रुझान
दतिया में बीजेपी ने बनाई 1200 वोटों की लीड, जानें ताजा रुझान

Datia Upchunav Parinam: 15 राउंड की काउंटिंग के साथ जारी होंगे नतीजे
Datia Upchunav Parinam 2026 Live: जीतू पटवारी का संगठन में कद बढ़ेगा?
Datia Upchunav Result Live: कांग्रेस के लिए अहम है ये सीट
Datia Upchunav Result 2026: दतिया उपचुनाव को लेकर विश्लेषक की राय
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 अगस्त 2026) को सामने आने वाले हैं. दतिया में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में भारी उत्साह देखा गया था और कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है. आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं.
यह भी पढ़ें: Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर पहले राउंड में आगे, शुरू हो गए बांकीपुर के रुझान आने
बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था. हालांकि, अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी सदस्यता खत्म हो गई और यहां उपचुनाव कराना पड़ा.
राजनीतिक विश्लेषक और लेखक रशीद किदवई के मुताबिक, दतिया का चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए साख का सवाल बन चुका है. इस चुनाव के नतीजे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भविष्य से भी जुड़े हैं, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया. किदवई का मानना है कि अगर बीजेपी हारती है, तो नरोत्तम मिश्रा की भूमिका और उनके राजनीतिक भविष्य की समीक्षा हो सकती है.
इसके अलावा, ये चुनाव मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहली चुनावी परीक्षा भी है.
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कमलाकर सिंह ने कहा कि दतिया का फैसला सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगा. हालिया 'जेन जी' आंदोलन और राम मंदिर दान से जुड़े विवादों का असर भी पड़ा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की नीतियों का समर्थन माना जाएगा, जबकि कांग्रेस की जीत से उसके कैडर का मनोबल बढ़ेगा.
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुई मतगणना के पहले राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. प्रथम चरण की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुरुआती बढ़त बना ली है. पहले राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी को कुल 4,551 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 3,367 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. (Input: Ashok Sharma)
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती का काम शुरू हो गया है. टेबल नंबर 21 पर कुल 451 डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है.
दतिया उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. यहां सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ काउंटिंग होगी शुरू. इस सीट पर कुल 15 राउंड में काउंटिंग पूरी होनी है.
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मेहरोत्रा के मुताबिक, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का संगठन में कद बढ़ेगा. वहीं, बीजेपी की जीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की स्थिति को और मजबूत करेगी, जबकि हार से पार्टी के भीतर उनके विरोधियों को हमलावर होने का मौका मिल सकता है.
किदवई ने ये भी कहा कि कांग्रेस के लिए भी ये सीट बेहद अहम है क्योंकि वो 2023 के चुनाव में जीती गई इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है. अगर कांग्रेस जीतती है, तो वो इसे युवाओं के गुस्से का परिणाम और राजनीतिक माहौल बदलने का संकेत बताएगी.
दतिया उपचुनाव के संभावित नतीजों को लेकर राजनीतिक विश्लेषक किदवई ने कहा, 'अगर नतीजा बीजेपी के पक्ष में नहीं जाता है, तो इसका राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है.' उन्होंने बताया कि इसी दिन गुजरात की मांजलपुर और बिहार की बांकीपुर सीट के नतीजे भी आ रहे हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें