14 अगस्त को उदय होंगे बृहस्पति, 3 राशियों को मिलेगा अपार पैसा!

राष्ट्रीय समाचार

14 अगस्त को उदय होंगे बृहस्पति, 3 राशियों को मिलेगा अपार पैसा!

04 अगस्त 2026 को 10:24 am बजे
14 अगस्त को उदय होंगे बृहस्पति, 3 राशियों को मिलेगा अपार पैसा!

Guru Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को भाग्य, ज्ञान, सुख, समृद्धि और विवाह का कारक माना जाता है. जब भी गुरु ग्रह उदित स्थिति में आते हैं, तो उनका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, आने वाली 14 अगस्त 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदित होने जा रहे हैं.

कर्क राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है. अपनी उच्च राशि में गुरु का उदय होना अत्यंत दुर्लभ और शुभ फलदायी माना गया है. इससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और धन-धान्य की वृद्धि होगी. आइए जानते हैं कि गुरु के उदय होने से किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

कर्क राशि (Cancer) गुरु ग्रह आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं. यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे. घर में मांगलिक कार्य या धार्मिक अनुष्ठान के योग बनेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय भाग्य भाव में होने जा रहा है. आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति (Promotions) और व्यापार में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. धार्मिक या काम से जुड़ी यात्राएं सफल और लाभदायक सिद्ध होंगी.

मीन राशि (Pisces) मीन राशि के स्वामी स्वयं गुरु देव हैं और यह गोचर आपके पंचम (ज्ञान, संतान और शिक्षा) भाव को प्रभावित करेगा. संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. शेयर बाजार, सट्टेबाजी या पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है. छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा, परीक्षा में सफलता मिलेगी.

- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं.- केले के वृक्ष में जल अर्पित करें और शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं.- ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे