इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत, AC कंप्रेसर फटने से हादसा

दुनिया

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत, AC कंप्रेसर फटने से हादसा

26 अगस्त 2026 को 10:19 am बजे
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत, AC कंप्रेसर फटने से हादसा

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, आग पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में लगी.

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात बच्चे भर्ती थे. इनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जबकि 15 नवजातों की मौत हो गई. रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी. इसके बाद आग तेजी से फैल गई और वार्ड में धुआं भर गया.

आग अस्पताल के MCH वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी थी. जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में 14 बच्चों के शव पूरी तरह झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए.

रेस्क्यू अभियान में छह दमकल गाड़ियों और चार एंबुलेंस को लगाया गया. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका को खत्म किया जा सके.

घटना के बाद अस्पताल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. नवजातों की मौत से अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की वजह और लापरवाही की जांच के लिए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है.

प्रशासन के मुताबिक, समिति आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाएगी और यह भी जांच करेगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे