सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में ऑफर देने वाले व्यापारी अरेस्ट

व्यापार

सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में ऑफर देने वाले व्यापारी अरेस्ट

17 अगस्त 2026 को 10:21 am बजे
सिर्फ 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट... कानपुर में ऑफर देने वाले व्यापारी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनवरगंज पुलिस ने होजरी दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम को गिरफ्तार कर लिया. 15 अगस्त की आधी रात को 11:59 बजे 16 मिनट के लिए सिर्फ 16 रुपये में कोई भी महंगा कपड़ा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. इस ऑफर के चलते मौके पर तीन-चार हजार लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां भगदड़ मच गई और कई लोग चोटिल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां पटककर स्थिति को संभाला और बिना अनुमति भीड़ जुटाकर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में कार्रवाई की.

कानपुर के अनवरगंज क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में रईस आलम की होजरी की दुकान है. 15 अगस्त को रईस के बेटे का जन्मदिन था. इस मौके पर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया कि रात 11:59 बजे उसकी दुकान पर आने वाले ग्राहक को 16 मिनट के अंदर महज 16 रुपये में कोई भी सूट, जींस या शर्ट मिलेगी. इस ऑफर का वीडियो तेजी से फैला और देखते ही देखते आधी रात को सड़क पर हजारों लोगों की भीड़ टूट पड़ी.

दुकान के आगे हजारों की भीड़ इकट्ठा होने से अचानक भगदड़ मच गई. लोग जल्दी आगे पहुंचने के चक्कर में एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. स्थिति बिगड़ती देख दुकानदार रईस आलम दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया. भीड़ हटने के बाद सड़क पर चारों तरफ जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे. सूचना मिलते ही एसीपी मंजय सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और अलाउंस कर स्थिति को कंट्रोल किया.

रविवार को पुलिस ने अनवरगंज थाने में दुकान मालिक सलमान आलम और उसके भाई रईस आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी मंजय सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों ने बिना अनुमति ऑफर का वीडियो जारी कर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा की थी. इस लापरवाही के कारण ही भारी भीड़ जमा हुई और भगदड़ की स्थिति बनी, जिसके चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे