गुरुग्राम के शख्स ने नौकरी छोड़े बिना खड़ा किया 1 करोड़ की कमाई वाला साइड बिजनेस, बताया कितनी आई लागत
गुरुग्राम के शख्स ने नौकरी छोड़े बिना खड़ा किया 1 करोड़ की कमाई वाला साइड बिजनेस, बताया कितनी आई लागत

Viral Video: लोग कहते हैं कि बिजनेस करने के लिए नौकरी छोड़नी पड़ती है, लेकिन अभिषेक मंडीवाल ने एक ऐसे शख्स की कहानी दुनिया के सामने रखी है, जिसने इस बात को गलत साबित कर दिया है. उस शख्स ने ना नौकरी छोड़ी, ना शहर बदला, बस अपने विजन से खाली जमीन को एक आलीशान फार्म-स्टे में बदल दिया. सिर्फ 6 महीने में यह सब कैसे मुमकिन हुआ और आप अपनी जमीन से ऐसा एसेट कैसे बना सकते हैं, आज हम इसी के बारे में बिल्कुल आसान गणित के साथ समझेंगे.
2 साल पहले जमीन खरीदी, 21 लाख में बनवाए 7 मडविलास
इंस्टाग्राम पर theriverwoodfarms नाम से अकाउंट चलाने वाले अभिषेक ने 1 मिनट 25 सेकंड के वीडियो में कहा, 'मैं फार्म हाउस के मालिक को पर्सनली नहीं जानता. लेकिन मैं पिछले 6 महीने से लगातार इसे बनते हुए देख रहा था. जितनी स्पीड में ये बनकर तैयार हुआ, उसने मुझे यहां आने के लिए मजबूर कर दिया. थोड़ी बातचीत के बाद मुझे पता चला कि यह 2 बीघा जमीन उस शख्स ने करीब 2 साल पहले खरीदी थी. करीब डेढ़ साल तक ये ऐसे ही पड़ी रही और उससे कोई इनकम जनरेट नहीं हुई. तभी उसे इसे फॉर्म हाउस में कन्वर्ट करने का आइडिया आया. उसने 7 सुंदर मडविला बनवा दिए, जिसकी लागत लगभग 3 लाख रुपये प्रति विला आई.'
गुरुग्राम में नौकरी करता है मालिक, मैनेजर-शेफ पर जिम्मेदारी
अभिषेक आगे बताते हैं, 'मडविलास के अंदर दाखिल होते ही आपको बहुत ही सेटिस्फाइंग फील आता है. जगह काफी स्पेशियस होती है. साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखा होता है. बाहर एक वॉच टावर होता है, जिसके नीचे बैठने की जगह थी. एक स्विमिंग पूल और एक ओपल लॉन भी वहां बनाया गया, जहां आप सुबह की चाय का मजा ले सकते हैं. गुरुग्राम में जॉब करने वाले इस जमीन के मालिक ने प्रॉपर्टी की देख के लिए एक फुल-टाइम मैनेजर, एक शेफ और एक केयरटेकर रखा हुआ है. बाकी स्टाफ जरूरत पड़ने पर आता है.'
देखें वीडियो:-
80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी, साल में 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई
अभिषेक बताते हैं कि मात्र 3 महीने के अंदर ही उसका यह मॉडल खाने के साथ प्रति व्यक्ति लगभग 3000 रुपये का हो गया है. इस जमीन पर 7 मडविला बने हुए हैं और अब उसकी ऑक्यूपेंसी 80% से ज्यादा है. हिसाब लगाएं, तो उसने नौकरी छोड़े बिना एक ऐसी प्रॉपर्टी बनाई है जो 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की सालाना पैसिव इनकम जनरेट कर रही है. आइए समझते हैं कैसे:-
उनके पास कुल 7 विला हैं. मान लेते हैं कि हर विला में औसतन 2 लोग रुकते हैं, तो उनकी कुल क्षमता 14 लोगों की होती है. खाने के साथ प्रति व्यक्ति का चार्ज 3000 रुपये है, यानी अगर सभी विला बुक हों तो एक दिन की कमाई 42 हजार रुपये बनती है. अब चूंकि उनकी ऑक्युपेसी 80% से ऊपर है, तो उस हिसाब से वह रोज़ाना लगभग 33,600 रुपये कमा रहे हैं.

Photo Credit: Instagram@theriverwoodfarms
इस आंकड़े को महीने के हिसाब से देखें तो यह हर महीने करीब 10,08,000 रुपये की ग्रॉस इनकम बनती है, जो साल भर में 1.20 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. अगर इसमें से स्टाफ की सैलरी, खाना और मेंटेनेंस का मोटा खर्च भी निकाल दें, तो भी 35 से 40 लाख रुपये की शुरुआती निर्माण लागत मात्र 1 से 1.5 साल के भीतर पूरी तरह रिकवर हो जाती है, और इसके बाद मिलने वाला मोटा कैश-फ्लो सीधा आपकी जेब में जाता है.
जमीन खरीद रहे हैं या एसेट? खुद से पूछिए सवाल
वीडियो के आखिर में अभिषेक कहते हैं, 'इस शख्स ने सिर्फ जमीन नहीं खरीदी, उसने एक एसेट खरीदा और फिर उस एसेट से अपने लिए कमाई की. अब वह रिवरवुड फ़ार्म्स में एक और ऐसा ही प्रोजेक्ट बनाने की योजना बना रहा है. मैं आपको बस इतना बताना चाहता हूं कि बेकार पड़ी जमीन सिर्फ जमीन होती है. सही सोच के साथ जमीन एक बिजनेस बन सकती है. इसीलिए अगली बार इनवेस्टमेंट से पहले खुद से पूछिएगा कि क्या आप जमीन खरीद रहे हैं या कोई एसेट?
ये भी पढ़ें:- बच्चे के साथ फिनलैंड घूमने जाने पर मां को नहीं लेना पड़ता टिकट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर यहां पर एंट्री फ्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें