बोरिंग खाना भी लगेगा टेस्टी! 1 कप पपीते से बनाकर खाएं गुजराती संभारो
बोरिंग खाना भी लगेगा टेस्टी! 1 कप पपीते से बनाकर खाएं गुजराती संभारो

Gujarati Papaya Sambharo Recipe: रोज-रोज दाल-चावल और रोटी-सब्जी के साथ अचार और चटनी भी खाकर मन भर जाता है. अगर आप रोज के खाने के साथ कुछ हल्का, चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल पपीता सांभारो जरूर ट्राई करें. इसे आप रोटी, पराठे, थेपला, खिचड़ी या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं और यह साइड डिश खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है.
यह कच्चे पपीते से बनने वाली एक आसान साइड डिश है, जिसमें सरसों, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है. शेफ संजीव कपूर ने इस साइड डिश की आसान रेसिपी शेयर की है, आप उनकी इस रेसिपी को फॉलो करके अपने घर पर जल्दी बनकर तैयार कर लेगे. आइए आपको बताते हैं कि कच्चे पपीता का चटपटा सांभारो कैसे बनाते हैं.
पपाया सांभारो गुजरात की एक पॉपुलर साइड डिश है, जिसे कच्चे और हरे पपीते को पतला काटकर या कद्दूकस करके बनाया जाता है. इसमें पपीते को ज्यादा नहीं पकाया जाता, जिससे इसका कुरकुरापन बना रहता है. हल्की मिठास, खट्टापन और तीखापन इसे स्वाद में खास बनाता है, इसे बनाने के लिए घर में मौजूद चीजों की ही जरूरत होती है.
पपीता सांभारो के लिए हमेशा कच्चा और सख्त हरा पपीता ही लें. इसे ज्यादा देर तक पकाने से इसका कुरकुरापन खत्म हो सकता है.
अगर आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. वहीं, चीनी और नींबू की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें