क्या कोई व्यक्ति पूरी जिंदगी 1 लंग्स के सहारे जी सकता है? डॉक्टर का जवाब जानकर हो सकते हैं हैरान

राजनीति

क्या कोई व्यक्ति पूरी जिंदगी 1 लंग्स के सहारे जी सकता है? डॉक्टर का जवाब जानकर हो सकते हैं हैरान

27 अगस्त 2026 को 08:26 am बजे
क्या कोई व्यक्ति पूरी जिंदगी 1 लंग्स के सहारे जी सकता है? डॉक्टर का जवाब जानकर हो सकते हैं हैरान
क्या कोई व्यक्ति पूरी जिंदगी 1 लंग्स के सहारे जी सकता है? डॉक्टर का जवाब जानकर हो सकते हैं हैरान
Can live with one lung : क्या एक फेफड़ों के साथ जी सकता है व्यक्ति

हमारे शरीर में 2 लंग्स होते हैं, इसलिए आमतौर पर लोग मानते हैं कि 1 लंग्स खराब हो जाए या निकालना पड़ जाए, तो नॉर्मल जीवन जीना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि एक इंसान सिर्फ 1 लंग्स के सहारे भी अपेक्षाकृत नॉर्मल लाइफ जी सकता है. हालांकि, इस स्थिति के हिसाब से शरीर को ढालना पड़ता है. 

दिल्ली स्थित सीके बिड़ला हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. विकास मित्तल का कहना है कि लंग्स का मुख्य कार्य शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाना और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे अपशिष्ट गैसों को बाहर निकालना है. शरीर में 2 फेफड़े होना काफी अच्छी स्थिति मानी जाती है, लेकिन कई मामलों में एक फेफड़ा हटाने के बाद भी व्यक्ति सामान्य रोजमर्रा की एक्टिविटी कर सकता है. 

कैसे संभव है 1 फेफड़े के साथ लाइफ?

डॉक्टर का कहना है कि जब किसी स्थिति में मरीज के शरीर से 1 फेफड़े हटा दिया जाए, तो बचा हुआ 1 लंग्स धीरे-धीरेरे फैलकर ज्यादा जगह घेरने लगता है. ये लंग्स समय के साथ शरीर कम ऑक्सीजन की भरपाई करना सीख लेता है. यही कारण है कि कई लोग एक फेफड़े के साथ भी कामकाज, ट्रैवल और सामान्य लाइफ जारी रख पाते हैं.

हालांकि, पहले जैसी फेफड़ों की क्षमता नहीं रह जाती. ऐसे लोगों को दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने या अधिक शारीरिक मेहनत करने पर जल्दी सांस फूलने की समस्या हो सकती है.

किन स्थितियों की वजह से निकालना पड़ सकता है लंग्स?

डॉक्टर कई गंभीर स्थितियों में फेफड़े हटाने की सलाह दे सकते हैं, जैसे-

  • फेफड़ों का कैंसर
  • टीबी
  • सीवियर फंगल इंफेक्शन
  • जन्मजात फेफड़ों की बीमारी
  • धूम्रपान से हुई गंभीर डैमेज
  • किसी बड़े हादसे में फेफड़े को नुकसान

सर्जरी के बाद क्या होता है रिस्क?

मरीज के शरीर से 1 फेफड़े निकालने के प्रोसेस को न्यूमोनेक्टॉमी (Pneumonectomy) कहा जाता है, ये एक बड़ी सर्जरी मानी जाती है. इसके बाद सांस से जुड़ी दिक्कतें,  काफी ज्यादा ब्लीडिंग, अनियमित धड़कन, निमोनिया और फेफड़ों में खून के क्लॉट बनने जैसी जटिलताएं हो सकती हैं.

सर्जरी के बाद पूरी तरह ठीक होने में कई सप्ताह या महीनों का समय लग सकता है. इस दौरान मरीज को अपनी शारीरिक सीमाओं का ध्यान रखना पड़ता है.

ये भी पढ़ें - सिगरेट पीने वालों के लंग्स अंदर से कैसे दिखते हैं? आशु सर ने वायरल स्कैन में दिखाया अंतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lungs, Live, Lungs Aging, Lungs Age, Lungs Cancer
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।