2 बार झेला मिसकैरेज, IVF से बच्चा नहीं चाहती एक्ट्रेस

मनोरंजन

2 बार झेला मिसकैरेज, IVF से बच्चा नहीं चाहती एक्ट्रेस

03 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
2 बार झेला मिसकैरेज, IVF से बच्चा नहीं चाहती एक्ट्रेस

नौहीद सेरुसी बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. इन दिनों वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि दो बार उनका मिसकैरेज हो चुका है. इस चीज ने उन्हें अंदर तक से तोड़ दिया. मिसकैरेज के बाद उन्होंने जिंदगी में एक नया मकसद ढूंढा, जिसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है.

नौहीद ने ये भी बताया कि दो बार मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद उन्होंने और उनके पति ने फैसला किया है कि वो दोनों मिलकर अब एनिमल वेलफेयर के लिए काम करेंगे. नौहीद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर अपने मिसकैरेज की जानकारी दी. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने साल 2017 में शादी की थी और 2018 में उन्होंने कंसीव किया था. हालांकि, उनकी यह खुशी जल्द ही दर्द में बदल गई थी, क्योंकि प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में उनका मिसकैरेज हो गया था. इसके तुरंत बाद उन्होंने एक डॉगी को गोद ले लिया था.

मुश्किल दौर को याद करते हुए नौहीद बोलीं- दुर्भाग्य से प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में मेरा मिसकैरेज हो गया था. डॉक्टर ने मुझसे बाहर जाकर अपने परिवार को बताने के लिए कहा था. हम अपने आखिरी चेकअप के लिए गए थे. मगर दुर्भाग्य से वहां बच्चे की कोई धड़कन नहीं थी और अंत में हमने जोजो (पेट एनिमल) को गोद ले लिया.

नौहीद ने खुलासा किया कि कोविड के दौरान वो दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं, लेकिन दुर्भाग्य से इस बार भी उनका मिसकैरेज हो गया. इस दर्द को याद कर उन्होंने कहा- कोविड के बीच मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई. लेकिन मेरा फिर से मिसकैरेज हो गया था. लेकिन तब तक हमने जिंदगी में अपने उद्देश्य के बारे में सोचना शुरू कर दिया था. हमारा उद्देश्य इस दुनिया में सिर्फ बच्चे लाने से कुछ ज्यादा था. आप भी मुझे बताइए कि क्या आपने भी यह महसूस किया है कि यह दुनिया अब वैसी दुनिया नहीं रह रही, जिसमें हम बड़े हुए थे.

नौहीद ने दो मिसकैरेज के बाद IVF का सहारा नहीं लिया. आईवीएफ (IVF) न कराने के अपने फैसले पर भी उन्होंने खुलकर बात की. इस बारे में उन्होंने कहा- शायद हमारा उद्देश्य उन बेजुबान जानवरों  की देखभाल करना है, जिन्हें हमारी जरूरत है और इसलिए हम लोगों की नजर में आए बिना जानवरों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं.

'एक जरूरी बात यह है कि मैं किसी भी तरह का आईवीएफ (IVF) नहीं कराना चाहती,  क्योंकि मुझे लगता है कि अगर किसी बच्चे का हमारी जिंदगी का हिस्सा बनना लिखा है, तो वो हमारा ही होगा. इसलिए मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहती. मैं अपने 40s में हूं और जीवन के एक अलग दौर में हूं. उम्मीद है इससे सारी बातें साफ हो गई होंगी.'

बता दें कि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नौहीद की सच्चाई और उनकी ईमानदारी की सराहना की है. वैसे आपको एक्ट्रेस के विचार कैसे लगे?

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे