गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा बॉयफ्रेंड, 200 मीटर चली कार, हो गई मौत
राष्ट्रीय समाचार
गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा बॉयफ्रेंड, 200 मीटर चली कार, हो गई मौत
16 अगस्त 2026 को 01:19 pm बजे
रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ा युवक करीब 200 मीटर तक कार के साथ घिसटता रहा. फिर सड़क पर जा गिरा. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद कार उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज किया है. कार चला रहा भरत मंगनानी फिलहाल फरार है.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें