मॉल की छत पर पहुंची 20 साल की महिला, कूदने की कोशिश से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय समाचार

मॉल की छत पर पहुंची 20 साल की महिला, कूदने की कोशिश से मचा हड़कंप

31 अगस्त 2026 को 08:51 am बजे
मॉल की छत पर पहुंची 20 साल की महिला, कूदने की कोशिश से मचा हड़कंप

दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूनिटी वन मॉल की छत से एक 20 वर्षीय महिला ने कूदने की कोशिश की. हालांकि समय रहते दिल्ली फायर सर्विस की टीम, पुलिस और मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयास कर महिला को सुरक्षित बचा लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक रात करीब 8.50 बजे विभाग को सूचना मिली कि एक महिला मॉल की छत पर पहुंच गई है और वहां से कूदने की कोशिश कर रही है. सूचना मिलते ही फायर विभाग ने बिना देरी किए एक फायर टेंडर को मौके पर भेजा.

महिला की फायर सर्विस टीम ने ऐसे बचाई जान  मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने मॉल के सिक्योरिटी गार्ड और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की. टीमों की करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद रात 9.15 बजे महिला को सुरक्षित बचा लिया गया.

महिला को बचाए जाने के बाद उसे आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. राहत की बात यह रही कि फायर सर्विस और पुलिस की तत्परता से महिला को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे