सुखविंदर सिंह के इस गाने के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्यौहार, 21 साल से राधा के लिए दिखाता कान्हा का प्यार

धर्म

सुखविंदर सिंह के इस गाने के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्यौहार, 21 साल से राधा के लिए दिखाता कान्हा का प्यार

29 अगस्त 2026 को 10:40 am बजे
सुखविंदर सिंह के इस गाने के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्यौहार, 21 साल से राधा के लिए दिखाता कान्हा का प्यार
सुखविंदर सिंह के इस गाने के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्यौहार, 21 साल से राधा के लिए दिखाता कान्हा का प्यार
सुखविंदर सिंह का गाना, जन्माष्टमी पर खूब देता है सुनाई
नई दिल्ली:

जन्माष्टमी आते ही हर तरफ कृष्ण भक्ति का रंग चढ़ जाता है. मंदिरों में झांकियां सजने लगती हैं, दही-हांडी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और सोशल मीडिया भी कृष्ण वाले वीडियो से भर जाता है. लेकिन हर साल इस त्योहार में एक गाना ऐसा है, जो बिना किसी नए प्रमोशन के भी लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है. इस गाने की धुन बजते ही पूरा माहौल बदल जाता है. सबसे मजेदार बात ये है कि करीब 21 साल पुराना होने के बाद भी इसकी लोकप्रियता बिल्कुल कम नहीं हुई. बच्चे हों या बड़े, जन्माष्टमी का जश्न शुरू होते ही ये गाना हर जगह सुनाई देने लगता है.

2005 में आया था ये सुपरहिट गाना

जिस गाने की बात हो रही है, वो है 'वो किसना है'. ये फिल्म किसना: द वॉरियर पोएट का सबसे चर्चित गाना है. इसे सुखविंदर सिंह ने एस. शैलजा और आयशा दरबार के साथ गाया था. इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था. फिल्म में विवेक ओबेरॉय और ईशा शरवानी की जोड़ी नजर आई थी.

ये भी पढ़ें- 64 साल पुराना गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग पर धर्मेंद्र और लता मंगेशकर की हुई पहली मुलाकात, इमोशनल हुए थे हीमैन

आखिर जन्माष्टमी पर हर जगह क्यों बजता है ये गाना

इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसकी आवाज और धुन है. जैसे ही सुखविंदर सिंह की दमदार आवाज सुनाई देती है, माहौल अपने आप भक्तिमय हो जाता है. यही वजह है कि मंदिरों के कार्यक्रम हों, दही-हांडी का मंच हो या स्कूल-कॉलेज का डांस परफॉर्मेंस, हर जगह यही गाना बजता है. कई लोगों के लिए तो जन्माष्टमी का एहसास ही इस गाने से जुड़ चुका है.

सोशल मीडिया पर भी हर साल करता है कमाल

समय के साथ म्यूजिक सुनने का तरीका बदल गया, लेकिन इस गाने की चमक नहीं बदली. जन्माष्टमी के दिनों में इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गाने का इस्तेमाल खूब होता है. कृष्ण लुक वाले वीडियो और डांस क्लिप्स में भी लोग इसे सबसे पहले चुनते हैं. यही वजह है कि नई पीढ़ी भी इस गाने को उतना ही पसंद करती है, जितना पुराने फैंस करते आए हैं.

सुखविंदर सिंह की आवाज ने बना दिया हमेशा के लिए खास

सुखविंदर सिंह ने अपने करियर में कई यादगार गाने गाए हैं, लेकिन 'वो किसना है' उनकी सबसे खास आवाजों में गिना जाता है. इस गाने में भक्ति और जोश दोनों का ऐसा मेल है कि इसे सुनने के बाद लोग आसानी से भूल नहीं पाते. शायद यही वजह है कि दो दशक बाद भी जन्माष्टमी आते ही ये गाना फिर से लोगों की पहली पसंद बन जाता है.

ये भी पढ़ें- रामपुर की दरगाह में बूढ़ी महिला, जिसकी माथे की लकीरे देख लिखा था प्रसून जोशी ने ये गाना, परेशानी में देता है दिल को सुकून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhwinder Singh, Wo Kisna Hai Song, Janmashtami 2026 Songs, Janmashtami Song, Bollywood
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।