24 साल पुराना शाहरुख खान का गाना, अटल बिहारी वाजपयी ने लिखे थे बोल, जगजीत सिंह और अमिताभ बच्चन ने मिलकर दी आवाज

मनोरंजन

24 साल पुराना शाहरुख खान का गाना, अटल बिहारी वाजपयी ने लिखे थे बोल, जगजीत सिंह और अमिताभ बच्चन ने मिलकर दी आवाज

17 अगस्त 2026 को 09:12 am बजे
24 साल पुराना शाहरुख खान का गाना, अटल बिहारी वाजपयी ने लिखे थे बोल, जगजीत सिंह और अमिताभ बच्चन ने मिलकर दी आवाज
24 साल पुराना शाहरुख खान का गाना, अटल बिहारी वाजपयी ने लिखे थे बोल, जगजीत सिंह और अमिताभ बच्चन ने मिलकर दी आवाज
अलट बिहारी वाजपेयी की कविता पर बना था शाहरुख खान का ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

एक गाना जिसके बोल उस वक्त प्रधानमंत्री रहे देश के बड़े नेता ने लिखे हों. उस वीडियो में एक्टिंग टॉप स्टार शाहरुख खान करें और आवाज हो लीजेंड्री सिंगर जगजीत सिंह की और उनका साथ दिया हो अमिताभ बच्चन ने. जरा सोचिए कि ये गाना किस तरह का रहा होगा और इसके पीछे कितनी मेहनत और मशक्कत लगी होगी. हम जिसकी बात कर रहे हैं वह साल 2002 में आई एक स्पेशल म्यूजिक एल्बम थी. इसके गाने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी महान लेखक या लिरिसिस्ट ने नहीं बल्कि राजनीति की दुनिया के दिग्गज और एक ऐसे वक्ता ने लिखे थे जिन्हें सुनने के लिए लोग दूर दूर से आते थे. वे देश के पीएम भी रहे और इनकी गिनती देश के लोकप्रिय नेताओं में होती है. हम बात कर रहे हैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की. जिन्होंने अपनी कलम से कई कविताएं लिखीं. इनमें से कुछ ऐसी थीं जो गजल सम्राट के दिल में उतर गईं. 

कविताएं लिखने में माहिर वाजपेयी जी की छह कविताओं को जगजीत सिंह अपनी आवाज में गाना चाहते थे. वे इन्हें एक म्यूजिक एल्बम में पिरोना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने उस वक्त पीएम रहे वाजपेयी से इजाजत मांगी. उनका कहना था कि वे इन कविताओं को अपनी आवाज में गाकर एक एल्बम के तौर पर पेश करना चाहते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी ने कुछ वक्त सोचा फिर इजाजत दी लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी. वाजपेयी जी की शर्त थी कि गाना बनाने पर कविता का एक भी शब्द बदला नहीं जाएगा. जगजीत सिंह ने ये चुनौती स्वीकार की और कविताओं को उनकी मूल भावना के साथ गजल का रूप दिया.

वाजपेयी जी की किताब ‘संवेदना' (1999) पर आधारित इस एल्बम ने म्यूजिक लवर्स का दिल छू लिया. ये एल्बम साल 2002 में 'क्या खोया क्या पाया' के नाम से आई. एल्बम की एक खास बात यह भी थी कि इसके म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे नजर आए. शाहरुख खान लीड रोल में थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने अपनी गहरी आवाज में वीडियो की शुरुआत की. 

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान के साथ स्विम सूट में पोज करती दिखीं करीना कपूर, बेबो का स्टाइलिश अंदाज इंस्टाग्राम पर वायरल

इस म्यूजिक वीडियो को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. शाहरुख खान ने इमोशनल सीन्स में जान डाल दी. वहीं अमिताभ बच्चन की आवाज ने पूरे मूड को सेट कर दिया. यह एल्बम न सिर्फ कविता और संगीत का अनूठा मेल था बल्कि राजनीति, साहित्य और सिनेमा के संगम का भी उदाहरण बना. आज भी यह याद दिलाता है कि कला की कोई सीमा नहीं होती.

Watch on YouYube पर क्लिक कर आप गाना देख सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Jagjit Singh, Amitabh Bachchan, Atal Bihari Vajpayee, Entertainment
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।