हरियाणा के पंचकूला में अनबैलेंस होकर गिरी क्रेन, 2 मजदूरों की मौत, कैसे हुई यह घटना

राष्ट्रीय समाचार

हरियाणा के पंचकूला में अनबैलेंस होकर गिरी क्रेन, 2 मजदूरों की मौत, कैसे हुई यह घटना

14 अगस्त 2026 को 08:45 am बजे
हरियाणा के पंचकूला में अनबैलेंस होकर गिरी क्रेन, 2 मजदूरों की मौत, कैसे हुई यह घटना
हरियाणा के पंचकूला में अनबैलेंस होकर गिरी क्रेन, 2 मजदूरों की मौत, कैसे हुई यह घटना
हरियाणा के पंचकूला में बड़ा हादसा
  • हरियाणा के पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में क्रेन अनबैलेंस होकर गिर गई, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई
  • हादसा तब हुआ जब क्रेन की मदद से बिल्डिंग की छत पर भारी जनरेटर चढ़ाया जा रहा था, तभी क्रेन पलट गई
  • मृतक मजदूरों की उम्र 22 से 23 वर्ष के बीच थी और वे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे
पंचकूला:

हरियाणा के पंचकूला में आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक क्रेन की मदद से जनरेटर को छत पर चढ़ने का काम चल रहा था, तभी क्रेन अनबैलेंस हो गई और दो हेल्पर सड़क पर जग गिरे और सर पर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें क्रेन गिरती दिख रही है. घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत मजदूरों को अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन उन्हें चोट गंभीर लगी थी, उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है. 

पंचकूला में क्यों गिर गई क्रेन  

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 19 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है. बताया जा रहा है कि एक बिल्डिंग की छत पर जनरेटर को क्रेन की मदद से चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था. तभी भारी जनरेटर के चलते क्रेन अनबैलेंस हो गई और पलट गई इस हादसे में नवीन और मनीष नाम के दो हेल्पर की मौत हुई है. जिनकी उम्र 22 से 23 साल के बीच बताई जा रही है. दोनों मजदूर हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, जो क्रेन में काम करते थे और भारी समान क्रेन की मदद से ऊपर चढ़ाते थे. 

जांच में जुटी पंचकूला पुलिस 

घटना के बाद पंचकूला के सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज कमलजीत सिंह ने बताया कि इस पूरे हाथ से की जांच पड़ताल की जा रही है, जबकि इस हादसे में क्रेन चालक को हल्की चोटें आई है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई. आसपास लोग भागने भी लगे थे. इस घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है. उसमें देखा जा सकता है कि कैसे क्रेन अचानक से गिरी है. बिजली के तार लगे होने की वजह से मजदूर पूरी तरह नीचे गिरे थे.

ये भी पढे़ंः जीते जी घर से निकाला, मौत के बाद शव से लगवाया सादे कागज पर अंगूठा! वायरल VIDEO के बाद बेटे पर लगे आरोपों का सच क्या है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Panchkula News, Panchkula Police
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।