2 करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं, आखिर वजह क्या है?

धर्म

2 करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं, आखिर वजह क्या है?

13 अगस्त 2026 को 09:27 am बजे
2 करोड़ कमाने के बाद भी खुश नहीं, आखिर वजह क्या है?

सालाना 2 करोड़ रुपये की कमाई सुनकर ज्यादातर लोगों को लगेगा कि जिंदगी आराम से गुजर रही होगी. लेकिन मुंबई के फाउंडर संपर्क सचदेवा ने लिंकड्इन पर एक ऐसे परिचित की कहानी साझा की है, जो इतनी बड़ी कमाई के बावजूद काम के दबाव से बेहद परेशान है. 12 अगस्त 2026 को सामने आई इस पोस्ट में उन्होंने एक ऐसे परिचित के बारे में बताया, जिसकी सालाना कमाई करीब 2 करोड़ रुपये है, लेकिन वह जिंदगी से खूश नहीं है. काम के दबाव से बेहद थका हुआ नजर आता है.

सचदेवा ने लिखा कि उनका एक दोस्त साल में करीब 2 करोड़ रुपये कमाता है  वह व्यक्ति हर महीने करीब 11-12 लाख रुपये इन-हैंड कमाता है.

सचदेवा ने बताया कि जब भी उनकी इस व्यक्ति से मुलाकात होती है, वह बुरी तरह थका हुआ नजर आता है. उन्होंने उसकी कही बातों को शेयर करते हुए लिखा कि वो हमेशा ड्रिपेस्ड रहता है और  वो जब भी मिलता है,उसके जहन में जॉब से जुड़े ही ख्याल आते हैं. वो मुझसे कहता है कि मुझे नहीं पता कि मैं यह कितने समय तक कर पाऊंगा.

सचदेवा के मुताबिक, यह व्यक्ति ये बातें मजाक में नहीं कहता. वह वास्तव में काफी परेशान और थका हुआ दिखाई देता है और कई बार ऐसा लगता है कि वह रोने की कगार पर है.

शुरुआत में सचदेवा को हैरानी हुई कि आखिर 2 करोड़ रुपये सालाना कमाने वाला व्यक्ति इस तरह परेशान क्यों है. लेकिन फिर उन्हें लगा कि शायद यही सवाल गलत है. उनके मुताबिक, ज्यादा कमाई खुद उन जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं का हिस्सा हो सकती है, जिनके कारण व्यक्ति पर दबाव बढ़ता है.

सचदेवा ने लिखा कि शायद सालाना 2 करोड़ रुपये कमाने के साथ इतनी जिम्मेदारियां, उम्मीदें, टारगेट, लोगों से जुड़े फैसले और काम का दबाव आता है, जो 20 लाख रुपये सालाना कमाने वाले व्यक्ति को शायद उतना नहीं झेलना पड़ता.

यह भी पढ़ें: नॉर्वे की नौकरी ने बदल दी सोच, भारतीय कर्मचारी बोला- 'अब समझ आया, जिंदगी क्या होती है'

यहीं से उन्होंने पैसे और सफलता को लेकर एक बड़ा सवाल उठाया. क्या सालाना 2 करोड़ रुपये कमाकर दुखी रहने से बेहतर है कि 30 लाख रुपये कमाए जाएं और जिंदगी में ज्यादा सुकून हो? या फिर इन दोनों के बीच कोई तीसरा रास्ता भी है?उन्होंने सवाल किया कि क्या ज्यादा पैसा मतलब ज्यादा सफलता और ज्यादा सफलता का मतलब बेहतर जिंदगी है?

सचदेवा ने लिखा कि ज्यादा पैसे के साथ ज्यादा जिम्मेदारी, ज्यादा दबाव, कम समय और कम नींद भी जुड़ सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हर ज्यादा कमाने वाला व्यक्ति तनाव में रहता है. इस पोस्ट का सवाल दरअसल यह है कि किसी आय को हासिल करने के लिए व्यक्ति को अपनी जिंदगी से क्या कीमत चुकानी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: किराया 15 हजार... कपल ने बताया पहाड़ों में शिफ्ट होने पर रहने-खाने समेत कितना आएगा खर्च?

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि 'पैसा मायने नहीं रखता' कहना सही नहीं होगा. उनके मुताबिक, 2 करोड़ रुपये बहुत सारी आर्थिक परेशानियां दूर कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति उस पैसे को कमाते हुए ही दुखी है, तो पैसा उसकी उस परेशानी को अपने आप खत्म नहीं कर सकता.

यहां इस पोस्ट का बड़ा सवाल सामने आता है. करियर में आगे बढ़ने पर आम तौर पर सैलरी, जिम्मेदारी और फैसले लेने की भूमिका बढ़ सकती है. ऐसे पदों पर डेडलाइन, टीम मैनेजमेंट और लगातार प्रदर्शन की अपेक्षाएं भी काम का हिस्सा हो सकती हैं. लेकिन किसी व्यक्ति का तनाव केवल उसकी सैलरी देखकर तय नहीं किया जा सकता. काम के घंटे, भूमिका, संस्थान की संस्कृति, व्यक्तिगत परिस्थितियां और वर्क लाइफ भी अहम हैं.

यही वजह है कि सचदेवा ने चर्चा को सिर्फ 2 करोड़ रुपये की कमाई तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने पूछा कि क्या 2 करोड़ रुपये कमाकर दुखी रहना बेहतर है या 30 लाख रुपये कमाकर ज्यादा सुकून से रहना. साथ ही उन्होंने 'तीसरे विकल्प' की संभावना भी उठाई-यानी ऐसी सफलता जिसमें आर्थिक सुरक्षा और व्यक्तिगत संतुलन दोनों के लिए जगह हो.

सचदेवा की पोस्ट पर LinkedIn यूजर्स ने भी अपनी राय रखी. एक लोग ने लिखा कि समस्या लालच से ज्यादा उस ईर्ष्या की है, जो लोगों के भीतर होती है और उम्मीदें लगातार बढ़ती जाती हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि पैसा आराम दे सकता है, लेकिन अपने आप शांति नहीं देता. इस पर सचदेवा ने कहा कि ईर्ष्या लक्ष्य को लगातार आगे खिसका सकती है, क्योंकि लोग अपनी जिंदगी की तुलना किसी और की जिंदगी से करते रहते हैं.

लोगों ने लिखा कि वह इस विचार से पूरी तरह सहमत है. वहीं, एक शख्स ने लिखा कि आंतरिक शांति के बिना दौलत सोने से बना भारी पिंजरा है. उसके मुताबिक, असली ताकत यह समझने में है कि कितना पैसा पर्याप्त है, ताकि काम जिंदगी के लिए हो, न कि पूरी जिंदगी काम के लिए.

सचदेवा की पोस्ट ने करियर की सफलता को देखने का एक अलग नजरिया सामने रखा है. बड़ी कमाई निश्चित रूप से आर्थिक सुरक्षा और कई सुविधाएं दे सकती है, लेकिन किसी नौकरी या भूमिका की असली कीमत केवल पैकेज से तय नहीं होती. समय, जिम्मेदारी, काम का दबाव और निजी जिंदगी के लिए बचने वाली जगह भी मायने रखती है. आखिरकार, सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कोई कितना कमाता है, बल्कि यह भी है कि उस कमाई के लिए उसे अपनी जिंदगी से क्या कीमत चुकानी पड़ रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे