3 स्पिनर, 2 पेसर... टीम इंडिया का बड़ा दांव, लंका ने उतारा डेब्यूटेंट

खेल

3 स्पिनर, 2 पेसर... टीम इंडिया का बड़ा दांव, लंका ने उतारा डेब्यूटेंट

15 अगस्त 2026 को 10:24 am बजे
3 स्पिनर, 2 पेसर... टीम इंडिया का बड़ा दांव, लंका ने उतारा डेब्यूटेंट

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त (शनिवार) से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ. इस मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता और उन्होंने पहले बैटिंग चुनी. यानी श्रीलंकाई टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की  निगाहें थीं. गॉल की स्पिन अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत इस मैच में 3 स्पिनर्स रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के साथ उतरा है. खास बात ये है कि ये तीनों स्पिनर्स बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं. जबकि तेज गेंदबाजी यूनिट में मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली.

Captain Shubman Gill wins the toss and elects to bat first at Galle. A look at our Playing XI for the game. Live - https://t.co/bg2q0J2x1f #SLvIND pic.twitter.com/ll2Xa9sTm3

भारत ने पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज उतारे हैं और ऋषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं. सरफराज खान, आकिब नबी, गुरनूर बरार और सारांश जैन प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके.

केशरा नुवांथा को मिली डेब्यू कैप उधर श्रीलंका की ओर से केशरा नुवांथा ने इस मुकाबले के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. 25 वर्षीय नुवांथा श्रीलंका के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 172वें खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ हालिया वार्म-अप मैच में केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आउट किया था.

शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है और मौसम भी अनुकूल है, इसलिए उम्मीद है कि पहला दिन हमारे लिए अच्छा रहेगा. हम पांच बॉलर्स के साथ जा रहे हैं, दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर. अपने देश की कप्तानी करने का मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है और इस मौके पर तो यह और भी खास जाता है. हमलोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे और 600वां टेस्ट मैच भी है, इसलिए हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं.'

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग-11: निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे