3 दुर्लभ संयोगों से मालामाल होंगी 7 राशियां, बरसेगी नाग देवता की कृपा
3 दुर्लभ संयोगों से मालामाल होंगी 7 राशियां, बरसेगी नाग देवता की कृपा

कल नाग पंचमी के साथ सावन सोमवार का भी पावन संयोग बन रहा है. 17 अगस्त को नाग पंचमी और सावन का तीसरा सोमवार एक ही दिन पड़ रहे हैं. ऐसे में भगवान शिव और नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व रहेगा. धार्मिक आस्था के अनुसार, इस दिन शिव आराधना और जलाभिषेक से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है. आइए जानते हैं नाग पंचमी और सावन सोमवार के इस खास संयोग में मेष से मीन तक सभी राशियों का कल का राशिफल
सुनियोजित प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. निरंतरता और लगन से अपनी जगह बनाए रखेंगे. कामकाजी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास रहेगा. व्यापार में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. प्रलोभन में आने से बचें.
समय पर कार्य करने पर जोर दें. प्रबंधन बनाए रखें. समकक्षों का सहयोग मिलेगा. वादा निभाएं. अधिकारी प्रभावित होंगे. सजगता से आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में लाभ-प्रभाव बढ़ेगा. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. अफवाहों से बचें. आर्थिक मामलों में सक्रियता रखें. लेनदेन पर ध्यान दें. करीबियों का सहयोग मिलेगा. साथी और सहकर्मी परस्पर सहयोगी रहेंगे. सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. बहस-विवाद में न पड़ें. रिश्तों में स्पष्टता बढ़ाएं.
शुभ अंक: 2, 8, 9शुभ रंग: मरूनकल का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा-वंदना करें. पवित्र जल से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. मेहनती बनें.
मित्रों के साथ भ्रमण-मनोरंजन पर जा सकते हैं. जरूरी कार्यों को शाम तक पूरा करने पर जोर दें. लाभ के अवसर बने रहेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि दिखाएंगे. शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा. लक्ष्य को गति देंगे. समय पर कार्य पूरा करने की सोच रहेगी.अनुभवी निर्देशों का पालन करें. कामकाज पर ध्यान दें. करियर और कारोबार में रुचि रहेगी. व्यापार उम्मीद के अनुरूप रहेगा. योजनाओं को लंबित न रखें.
आर्थिक मामलों पर जोर रहेगा. कामकाजी मामले पक्ष में बनेंगे. कला-कौशल और योग्यता से जगह बनाएंगे. धनधान्य में वृद्धि के अवसर बनेंगे. भावनात्मक चर्चा को सहजता से आगे बढ़ाएंगे. वाणी-व्यवहार प्रभावपूर्ण रहेगा. प्रेम संबंध संवरेंगे. प्रियजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी. रिश्ते बेहतर होंगे. नवीन गतिविधियों से जुड़ेंगे. मेलजोल और सजगता बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा.
शुभ अंक: 2, 6, 8शुभ रंग: सिल्वरकल का उपाय: महादेव की पूजा-वंदना करें. पवित्र जल से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. व्रत का संकल्प रखें.
स्वार्थ और संकीर्णता से ऊपर उठकर कार्य करने पर जोर होगा. परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी. परिवार को समय देंगे. प्रबंधन बेहतर बनाए रखेंगे. प्रेम और स्नेह को बल मिलेगा. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी. भवन और वाहन से जुड़े मामलों में समाधान मिलेगा.
कारोबार संतुलित रहेगा. नीति-नियमों का पालन करेंगे. कार्यों में सफलता मिलेगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. वित्तीय लाभ बेहतर रहेगा. सुविधाएं बढ़ाने की सोच रहेगी. प्रशासनिक कार्यों को साधेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. रिश्तों में उतावली न दिखाएं. परिजनों का दबाव महसूस हो सकता है. चर्चा-संवाद बेहतर होगा. भेंट-मुलाकात में रुचि रहेगी. भावनात्मक प्रदर्शन बढ़ेगा.
शुभ अंक: 2, 5, 8शुभ रंग: एक्वा ब्लूकल का उपाय: महादेव की पूजा-वंदना करें. पवित्र जल से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. बड़ों की सुनें.
सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कार्य विस्तार के प्रयास गति लेंगे. संपर्क-संवाद बढ़ेगा. बंधुजनों का सहयोग मिलेगा. संबंधों में शुभता बनी रहेगी. अनुकूल परिणामों से उत्साहित रहेंगे. वाणिज्यिक विषयों पर जोर रहेगा. जल्दबाजी से बचें. यात्रा संभव है.
कार्यगति तेज रहेगी. वाणिज्यिक गतिविधियां प्रभावशाली रहेंगी. साहस और पराक्रम बनाए रखेंगे. व्यापार में सक्रियता और पहल बढ़ेगी. वित्तीय लाभ पर फोकस बढ़ेगा. पद-प्रभाव में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे. सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं. परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा. अपनों को समय देंगे. आपसी खुशियां बढ़ाएंगे.
शुभ अंक: 2, 8शुभ रंग: पर्ल पिंककल का उपाय: महादेव की पूजा-वंदना करें, पवित्र जल से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. मेलजोल बढ़ाए रखें.
पारिवारिक संपत्ति को सहेजने के प्रयास बढ़ेंगे. वाणी-व्यवहार प्रभावी रहेगा. परिजनों की खुशी बढ़ाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. करीबियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. व्यावसायिक मामले अनुकूल रहेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.
महत्वपूर्ण कारोबारी चर्चाओं को गति मिलेगी. वाणिज्यिक मामलों में सहकारिता बढ़ेगी. प्रतिभा और प्रबंधन बेहतर रहेगा. लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा.धनधान्य के संग्रह और संरक्षण का भाव रहेगा. वित्त व्यवस्था मजबूत होगी. अवसरों का लाभ उठाएंगे. परिवार में सुख बढ़ेगा. संबंधों को मजबूती देंगे. परिजन सहयोगी होंगे. प्रेम संबंध संवरेंगे. भ्रमण-मनोरंजन के अवसर बनेंगे.
शुभ अंक: 1, 2शुभ रंग: गहरा गुलाबीकल का उपाय: महादेव की पूजा-वंदना करें. पवित्र जल से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. वचन रखें.
सभी मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. वातावरण की अनुकूलता उत्साहित रखेगी. आधुनिक तरीकों को अपनाएंगे. कलात्मक प्रयासों को बल मिलेगा. वाणी-व्यवहार में मधुरता रहेगी. कार्य-व्यापार संवार लेंगे. संबंधों में सुधार होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
कारोबार के अवरोध दूर होंगे. कार्यों में तेजी बनी रहेगी. प्रतिभा प्रदर्शन बढ़ेगा. मेहनत से जगह बनाएंगे. उद्योग-व्यापार में उछाल आएगा. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. महत्वपूर्ण प्रयास फलित होंगे. नए अनुबंधों के योग बनेंगे. उचित निर्णय लेंगे. करीबियों का साथ और समर्थन मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे. सभी का ख्याल रखेंगे. संबंधों में शुभता रहेगी. उचित प्रस्ताव मिल सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 6, 8शुभ रंग: मूनलाइटकल का उपाय: महादेव की पूजा-वंदना करें और पवित्र जल से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. नवाचार बढ़ाएं.
लेनदेन में भूलचूक से बचें. महत्वपूर्ण मामलों को लंच के बाद गति देना बेहतर होगा. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. निवेश के प्रयास गति पाएंगे. लोगों पर जल्द भरोसा न करें. जिद और अहंकार से बचें. रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें. महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी न करें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें