36 में सूनी गोद, एग फ्रीजिंग से की तौबा, कैसे मां बनेगी एक्ट्रेस?
36 में सूनी गोद, एग फ्रीजिंग से की तौबा, कैसे मां बनेगी एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. सुरभि 36 साल की हैं. उन्होंने दो साल पहले अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी रचाई थी. लेकिन अभी वो मां नहीं बनी हैं. एक्ट्रेस ने अब एग्ज फ्रीजिंग के जरिए मां बनने पर अपनी राय दुनिया के सामने रखी है.
सुरभि ने कहा कि आजकल ज्यादातर एक्ट्रेसेस बायोलॉजिकल क्लॉक के दबाव के चलते अपने एग्ज फ्रीज कराती हैं, लेकिन वो एग्ज फ्रीजिंग के खिलाफ हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि नेचुरल तरीके से मां बनना ज्यादा बेहतर है.
IANS संग बातचीत में सुरभि चंदना ने एग्ज फ्रीजिंग को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस से पूछा गया कि एग्ज फ्रीजिंग को लेकर उनकी क्या राय है? इस सवाल पर सुरभि ने अपनी बहन का उदाहरण देते हुए कहा- मेरी बहन ने 39 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया, जो अब दो साल का हो चुका है. मेरी बहन की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी.
'मैं भी इसमें विश्वास रखती हूं और जो महिलाएं अपने एग्स फ़्रीज करना जरूरी समझती हैं... उनके लिए यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन जैसा कि मेरी गाइनेकोलॉजिस्ट ने मुझे बताया था, अगर आप इस प्रोसेस से गुजरती हैं तो बॉडी में काफी ज्यादा हार्मोनल बदलाव आ जाते हैं.'
उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि हर बच्चा अपनी किस्मत लेकर इस दुनिया में आता है. मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन मुझे लगता है कि जब मेरी बहन, जो एक फ्लाइंग जॉब करती हैं और इतने तनाव से गुजरती हैं, अगर वो नेचुरली बच्चे को जन्म दे सकती हैं, तो मैं भी नेचुरल तरीका ही अपनाना चाहती हूं.
सुरभि का कहना है उन्हें एग-फ्रीजिंग प्रोसेस के बाद होने वाले हार्मोनल बदलावों को लेकर डर लगता है. मां बनने पर एक्ट्रेस बोलीं- मुझे नहीं पता कि हम कब बच्चे की प्लानिंग करेंगे, लेकिन जब सही समय आएगा, तब यह हो जाएगा. जब भी ऐसा होगा, वो हमारे लिए भगवान का दिया हुआ एक खूबसूरत तोहफ़ा होगा.
📌 संबंधित खबरें
- प्रीति को पड़ी अमिताभ से डांट! एक्ट्रेस की इस बात से हैं नाराज
- 66 साल पुराना वो गाना, जिसमें मधुबाला से लाइमलाइट लूट ले गई यह एक्ट्रेस, लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट, इश्क की गहराइयों को छूते हैं इसके बोल
- VIDEO: यहां ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को लगाना पड़ता है ऑक्सीजन मास्क, खिड़की से दिखते हैं 'जन्नत' जैसे नजारे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें