खेसारी का इश्क भूली एक्ट्रेस, 36 की उम्र में बनेगी दुल्हन

मनोरंजन

खेसारी का इश्क भूली एक्ट्रेस, 36 की उम्र में बनेगी दुल्हन

13 अगस्त 2026 को 10:00 am बजे
खेसारी का इश्क भूली एक्ट्रेस, 36 की उम्र में बनेगी दुल्हन

भोजपुरी हसीना काजल राघवानी इन दिनों भोजपुरी बवाल शो में नजर आ रही हैं. शो में काजल ने खेसारी लाल यादव संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की.   

 काजल ने बताया कि शादीशुदा होकर खेसारी उनसे उनके साथ रहने के लिए कह रहे थे, लेकिन काजल इस चीज के लिए राजी नहीं हुईं.   

खेसारी संग ब्रेकअप ने उन्हें ऐसा दर्द दिया, जिसे वो अब तक नहीं भूल पाईं, लेकिन अब वो लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं.   

भोजपुरी बवाल शो में काजल ने शादी का ऐलान किया है. असल में उन्होंने शो के होस्ट शुभांकर मिश्रा से पूछा कि आप शादी कब रहे हैं.   

होस्ट ने जवाब दिया कि वो जल्द शादी करेंगे, क्योंकि उनकी मां ऐसा चाहती हैं. काजल कहती हैं कि मैं भी शादी करने वाली हूं.   

उनसे पूछा गया कि शादी फिक्स हो गई है? उन्होंने कहा कि हां. मैं अगले साल शादी करने वाली हूं. शादी का ऐलान करते हुए काजल के चेहरे पर चमक दिखी.   

एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो नई लाइफ के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि, उन्होंने अपने पार्टनर की पहचान रिवील नहीं की है.   

 फैन्स काजल के सपोर्ट में खडे दिख रहे हैं. वो जिस तरह अकेले खुद के लिए लड़ रही हैं. उनके वो तेवर देखकर फैन्स उन्हें दूसरी अक्षरा सिंह बता रहे हैं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे