कल नक्षत्र बदलेंगे शनिदेव, साढ़ेसाती से 3 राशियां को मिलेगी राहत!

राजनीति

कल नक्षत्र बदलेंगे शनिदेव, साढ़ेसाती से 3 राशियां को मिलेगी राहत!

19 अगस्त 2026 को 07:30 am बजे
कल नक्षत्र बदलेंगे शनिदेव, साढ़ेसाती से 3 राशियां को मिलेगी राहत!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है. शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, इसलिए इनका राशि या नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों पर गहरा प्रभाव डालता है. 20 अगस्त को शनिदेव अपने नक्षत्र में परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि के इस नक्षत्र गोचर से साढ़ेसाती का सामना कर रही राशियों को कष्टों और मानसिक तनाव से बड़ी राहत मिलेगी. आइए जानते हैं साढ़ेसाती से प्रभावित इन राशियों पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. यह नक्षत्र परिवर्तन आपके जीवन में स्थिरता लाएगा.

राहत व संतुलन: अचानक आने वाली रुकावटों में कमी आएगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी.

व्यापार व निर्णय: व्यापार से जुड़े जातकों को सोच-समझकर किए गए निवेश से लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी.

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है. नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को विशेष राहत मिलने जा रही है.

कष्टों से मुक्ति: लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव और संघर्ष का दौर अब समाप्त होने की दिशा में बढ़ेगा.

करियर व धन: कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.

मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का दूसरा (मध्य) चरण प्रभाव में है.

मानसिक शांति: नक्षत्र बदलने से मन में बना हुआ अज्ञात भय, भ्रम और कार्यस्थल का दबाव कम होगा.

सफलता: आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलना शुरू होगा. परिजनों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

विशेष उपाय शनिदेव की कृपा पाने और साढ़ेसाती के कष्टों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें. गरीबों और जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द की दाल या वस्त्र दान करना अत्यंत शुभ रहेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे