3 बार टूटी शादी, तलाक पर छलका अदनान सामी का दर्द

राष्ट्रीय समाचार

3 बार टूटी शादी, तलाक पर छलका अदनान सामी का दर्द

08 अगस्त 2026 को 12:05 pm बजे
3 बार टूटी शादी, तलाक पर छलका अदनान सामी का दर्द

अदनान सामी हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर हैं. वो जब भी कोई गाना गाते हैं उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. अदनान सामी ने अपने करियर, संघर्ष और तीन तलाक पर बात की. अदनान ने कहा कि भले ही उनकी शादियां टूटीं, लेकिन आज भी वो प्यार और शादी में यकीन रखते हैं.

तीन टूटी शादियों पर बोले अदनान  जूम संग बातचीत में अदनान सामी ने अपनी तीन टूटी शादियों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा- तीन शादियां टूटना मेरे लिए बहुत मुश्किल था. मैं ऐसा इंसान हूं, जिसे रोमांस और प्यार काफी पसंद है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं किन चीजों से गुजरा हूं. मैं आज भी शादी में विश्वास करता हूं. कई बार हुआ शादी में चीजें काम नहीं कीं. लेकिन मैंने इससे विश्वास नहीं खोया. क्योंकि मेरे सामने मेरे पेरेंट्स की शादी का उदाहरण है. उन्होंने अपनी शादी में कई चीजों पर काम किया. उन्होंने कई मुश्किलें देखीं, लेकिन उनके पास कई सक्सेस स्टोरी भी हैं. जब वो अपनी स्टोरी सक्सेसफुल बना सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं बना सकता. मेरे हमेशा से यही रहा है.

अदनान से पूछा गया कि क्या आप टूटी हुई शादियों से ऊभर चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई ग्लास टूटता है, तो उसे परफेक्टली नहीं जोड़ा जा सकता है. अब मैं मूवऑन कर चुका हूं. हम सबसे गलती होती है. मुझसे भी गलती हुई है. मैं उनसे सीख रहा हूं. उन्होंने कोरा कागज फिल्म के एक सीन का उदाहरण देते हुए बताया कि जब तलाक के बाद पति-पत्नी मिलते हैं, तो पत्नी उससे पूछती है कि क्या सारी गलती मेरी थी. पति उससे कहता है कि कुछ गलती तुम्हारी थी. कुछ गलती मेरी थी और कुछ गलती हम दोनों की थी. उन्होंने कहा कि अपने पेरेंट्स से मैंने सीखा है कि शादी में हार नहीं माननी चाहिए.

बता दें कि अदनान सामी का जन्म लंदन में 15 अगस्त 1971 को हुआ था और वो मूल रूप से पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं. 2015 में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था. 2016 में उन्हें हिंदुस्तान की नागारिकता मिल गई. हिंंदुस्तानी होने के लिए उन्हें पाकिस्तानियों की ओर से ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. पाकिस्तानी आवाम ने उन पर गद्दारी का आरोप लगाया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे