रात में 3 साल के बच्चे को अकेला छोड़ उफनती गोदावरी में कूदे माता-पिता, स्कूटर से चिपक कर रोता रहा मासूम

राष्ट्रीय समाचार

रात में 3 साल के बच्चे को अकेला छोड़ उफनती गोदावरी में कूदे माता-पिता, स्कूटर से चिपक कर रोता रहा मासूम

29 अगस्त 2026 को 09:25 am बजे
रात में 3 साल के बच्चे को अकेला छोड़ उफनती गोदावरी में कूदे माता-पिता, स्कूटर से चिपक कर रोता रहा मासूम
रात में 3 साल के बच्चे को अकेला छोड़ उफनती गोदावरी में कूदे माता-पिता, स्कूटर से चिपक कर रोता रहा मासूम
बच्चे को सड़क पर छोड़ माता-पिता नदी में कूदे.
  • आंध्र प्रदेश में एक कपल ने अपने तीन साल के बच्चे को अकेला छोड़कर गोदावरी नदी में कूदकर आत्महत्या की
  • पति-पत्नी ने अंधेरी रात में अपने बच्चे को स्कूटर पर अकेला छोड़ दिया, खुद नदी में कूद गए
  • पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है

माता-पिता अपने बच्चे की खातिर हर परिस्थिति से जूझते हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में एक कपल अपनी परेशानियों से इतना ज्यादा त्रस्त हो गया कि उसने गोदावरी नदी में कूदकर जान दे दी. उनको अपने तीन साल के बच्चे का भी ख्याल नहीं आया. पति-पत्नी अपने तीन साल के मासूम को अंधेरी रात में स्कूटर पर अकेला छोड़कर नदी में कूद गए. ये घटना हैरान करने वाली है. जाने देने से पहले पति-पत्नी ने ये एक बार भी नहीं सोचा कि उनके बाद उनके जिगर के टुकड़े का क्या होगा. मासूम बच्चा आखिर कहां जाएगा.

बच्चे को स्कूटर पर छोड़ नदी में कूदे माता-पिता

ये दुखद घटना पश्चिमी गोदावरी जिले के चिंचिनाडा वशिष्ठ पुल की है. बच्चा स्कूटर पर रोता रहा और पत्थर दिल माता-पिता उसे अकेला वहां छोड़ नदी में कूद गए. गुरुवार देर रात हुई ये घटना दिल दहलादेने वाली है. 3 साल का बच्चा अब अनाथ हो चुका है. पति-पत्नी की पहचान 29 साल के डोडा साई और उनकी 28 साल की पत्नी शिरीषा के तौर पर हुई है. दोनों तनुकु मंडल के वेलपुरु गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि ये कपल गुरुवार रात करीब 10 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ स्कूटर से पुल पर पहुंचा. उफानती नदी में कूदने से पहले उन्होंने बच्चे को स्कूटर पर ही छोड़ दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

अंधेरी रात में अकेला रो रहा था 3 साल का बच्चा

बच्चा अंधेरे और ठंड में पुल पर अकेला रो रहा था. राहगीरों ने रोते हुए बच्चे को देखा तो पुलिस को सूचना दी. बच्चे को "अम्मा... नाना" पुकारते हुए सुना गया, जिससे पास से गुजरते हुए लोगों को एहसास हुआ कि वह अपने माता-पिता के बिना वहां पर बैठा है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे को स्कूटर को अपने साथ ले गई. बाद में बच्चे को परिवार वालों को सौंप दिया गया. नदी में कूदे कपल की तलाश के लिए तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया. दोनों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है, तलाशी अभियान जारी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आर्थिक तंगी के चलते जान देने की आशंका

पुलिस जांच में पता चला है कि बच्चे का पिता ड्राइवर का काम करता था. आंध्र प्रदेश लौटने से पहले वह खाड़ी देशों में भी रहा था. जानकारी के मुताबिक, वह कर्ज और आर्थिक बोझ से परेशान था. उनके घर बेचने के पीछे भी आर्थिक तंगी की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस आधिकारिक तौर पर सिर्फ आर्थिक तंगी को इसकी एकमात्र वजह नहीं मान रही. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है. मौत के पीछे आर्थिक तंगी के साथ ही और पारिवारिक समस्याओं की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढे़ं-मुरादाबाद में किसान को घर से उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिली लाश; अब तक 4 लोगों की ले चुका जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SUCIDE NEWS, Andhra Pradesh News, Godavari Bank, Couple Suicide, Child Care
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।