रामगढ़ में बड़ा हादसा, प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, 3 इंजीनियरों की मौत

राष्ट्रीय समाचार

रामगढ़ में बड़ा हादसा, प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, 3 इंजीनियरों की मौत

22 अगस्त 2026 को 10:43 am बजे
रामगढ़ में बड़ा हादसा, प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, 3 इंजीनियरों की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में तीनों इंजीनियर शामिल हैं. यह हादसा मां छिन्नमस्तिके प्लांट में हुआ. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है.

हादसे में जान गंवाने वालों में रांची के संजीव कुमार केसरी (50 वर्ष), बोकारो के विनीत कुमार (25 वर्ष) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडे (24 वर्ष) शामिल हैं.

इस हादसे के बाद ग्रामीण प्लांट गेट के पास प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है.

यह भी पढ़ें: कनाडा के गुरुद्वारे में हमला, शख्स ने स्क्रू ड्राइवर से किया ताबड़तोड़ अटैक, 2 जख्मी

कुछ दिन पहले दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में भी आगजनी की एक घटना सामने आई थी. एक ट्रक में सिलेंडर लोड थे, जिनमें ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई. पुलिस ने जानकारी दी थी कि CNG पंप पर जब रिफिलिंग हो रही थी, तभी यह ब्लास्ट हुआ था.

इस हादसे में कुछ लोगों के मौत की जानकारी मिली थी. पुलिस के मुताबिक, पंप पर जो शख्स CNG रिफिल कर रहा था, धमाके में उसकी जान चली गई. घटना की दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची.

डीसीपी के अनुसार, इस धमाके में कई लोग बुरी तरह घायल हुए थे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. इस घटना के बाद कई लोगों की हालत नाजुक बताई गई थी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे