सिंगल चार्ज में 3 दिन चलेगा फोन, भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म
सिंगल चार्ज में 3 दिन चलेगा फोन, भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म

भारत में सितंबर बहुत ही खास रहने वाला है, ऐपल से लेकर शाओमी तक ने बड़ी तैयारी करके रखी है. जहां ऐपल 9 सितंबर को अपना बड़ा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, वहीं Xiaomi के ब्रांड रेडमी और पोको ने भी बड़ी तैयारी कर ली है.
रेडमी के बाद अब Poco ने ऐलान कर दिया है कि वह बैटरी सेंट्रिक स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी. इस स्मार्टफोन का नाम POCO X8 Power 5G होगा. यह हैंडसेट भारतीय बाजार में 4 सितंबर को लॉन्च होगा.
POCO X8 Power 5G का ऑफिशियल लॉन्च टीजर आउट हो चुका है, जिसमें बताया है कि भारतीय बाजार में यह हैंडसट 4 सितंबर को लॉन्च होगा. प्रमोशनल मैटेरियल के लिए ब्रांड ने ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से साथ पार्टनरशिप की है.
अभी टीजर पोस्टर से पता चलता है कि POCO X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसको एक बार फुल चार्जिंग के बाद 3.5 दिन तक चलाया जा सकेगा. यह उन लोगों के लिए बड़ा ही फायदे का सौदा होगा, जो अक्सर घर से बाहर रहते हैं. साथ ही यह 15 मिनट के चार्जिंग में पूरे दिन का बैटरी बैकअप देगा.
यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल
POCO X8 Power 5G को लेकर डिजाइन भी सामने आ चुका है, जिसमें स्मार्टफोन का बैक पैनल नजर आता है. बैक पैनल पर डुअल टोन येलो फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मिलता है. POCO X8 Power 5G को लेकर कुछ लीक्स भी सामने आ चुके हैं. यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा.
यह भी पढ़ें: किस पॉकेट में रखना चाहिए स्मार्टफोन? कर देगा जख्मी और कपड़े भी कर देगा राख
पोको इंडिया ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है और बताया है कि 4 सितंबर को एक अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा. इसका नाम Poco X8 5G होगा और इसमें 9000mAh की बैटरी दी जाएगी. पोस्ट में बताया है कि यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्जिंग के बाद 3.2 दिन का बैटरी बैकअप दे सकेगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें