मां के पास से गायब हुआ 3 महीने का बच्चा, गड्ढे में मिली लाश

राष्ट्रीय समाचार

मां के पास से गायब हुआ 3 महीने का बच्चा, गड्ढे में मिली लाश

31 अगस्त 2026 को 10:13 am बजे
मां के पास से गायब हुआ 3 महीने का बच्चा, गड्ढे में मिली लाश

बिहार के बेतिया जिले के साठी थाना क्षेत्र के पोईया खाप टोला में 3 माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. शनिवार सुबह मासूम अपनी मां के पास सो रहा था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक गायब मिला. परिजनों ने घर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मृतक की पहचान परोरा पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित पोईया खाप टोला निवासी रविंद्र राम और रीना देवी के तीन माह के बेटे गोल्डन कुमार के रूप में हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नरकटियागंज डीएसपी जयप्रकाश सिंह पुलिस टीम और डॉग एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में काफी देर तक छानबीन कर मासूम की तलाश की. पुलिस संभावित रास्तों और आसपास के स्थानों को खंगालती रही, लेकिन तत्काल बच्चे का कोई पता नहीं चल सका.

बच्ची की कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस इसी बीच पुलिस टीम की तलाश के कुछ देर बाद गांव के पास चरवाहों की नजर एक गड्ढे में पड़े मासूम के शव पर पड़ी. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

मासूम का मां के पास सोते समय अचानक गायब होना और बाद में कुछ दूरी पर गड्ढे में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस अपहरण के बाद हत्या की आशंका समेत कई एंगल से जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है और किसी व्यक्ति की संलिप्तता की भी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल तीन माह के मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि मां के पास सो रहा तीन माह का मासूम अचानक घर से कैसे गायब हुआ और उसका शव गड्ढे तक कैसे पहुंचा? पुलिस मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे