चंडीगढ़ में बिजली समस्याएं निपटाने का टाइम फिक्स:फ्यूज उड़ा तो 4 घंटे में ठीक करना होगा, ऐसी 15 सर्विस लिस्ट में; देरी पर अधिकारी भरेंगे फाइन

राष्ट्रीय समाचार

चंडीगढ़ में बिजली समस्याएं निपटाने का टाइम फिक्स:फ्यूज उड़ा तो 4 घंटे में ठीक करना होगा, ऐसी 15 सर्विस लिस्ट में; देरी पर अधिकारी भरेंगे फाइन

20 अगस्त 2026 को 05:00 am बजे
चंडीगढ़ में बिजली समस्याएं निपटाने का टाइम फिक्स:फ्यूज उड़ा तो 4 घंटे में ठीक करना होगा, ऐसी 15 सर्विस लिस्ट में; देरी पर अधिकारी भरेंगे फाइन
चंडीगढ़ में अब बिजली से संबंधी कोई भी समस्या आने पर लोगों को पूरा दिन परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने सारी सेवाओं के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की है, जिसके भीतर बिजली की समस्या को ठीक किया जाएगा। इसमें बिजली फ्यूज उड़ने से लेकर मीटर जलने तक की करीब 15 सेवाएं शामिल हैं। अब इन सभी सेवाओं को पंजाब राइट टू सर्विस एक्ट 2011 के अधीन लाया गया है। ऐसे में बिजली का काम देख रही एजेंसी चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) की सेवाओं पर ये नियम लागू होंगे। हर काम पर नजर रखने के लिए अधिकारी तय किए गए हैं। अगर अधिकारी भी सेवाओं को ठीक नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ भी शिकायत हो सकेगी और एक्शन भी होगा। दोषी पाए जाने पर उन पर अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। उसके जुर्माने की राशि अधिकारी को खुद की जेब से भरनी पड़ सकती है। 8 मार्च 2022 को जारी की गई पुरानी अधिसूचना को हटाकर उसकी जगह यह नई अधिसूचना लागू की गई है। समय पर काम नहीं हुआ तो करें अधिकारी की शिकायत इस आदेश के लागू होने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के पास शिकायत के समाधान के लिए अपील की व्यवस्था होगी। अगर तय समय-सीमा में सेवा नहीं मिलती है, तो सबसे पहले संबंधित नामित अधिकारी (SDO) से शिकायत की जा सकती है। इसके बाद भी समाधान न होने पर डिवीजन हेड के पास पहली अपील और फिर सर्कल हेड के पास दूसरी अपील की जा सकेगी। CPDL के विभागाध्यक्ष को इस पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है। ऐसे तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे