अचानक ₹4000 सोना सस्ता... 9000 रुपये टूटी चांदी, ये है वजह
अचानक ₹4000 सोना सस्ता... 9000 रुपये टूटी चांदी, ये है वजह

शुक्रवार को कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. MCX पर सोना देर शाम को अपने रिकॉर्ड हाई से 4000 रुपये तक गिर गया, जबकि चांदी के भाव में 9000 रुपये तक की गिरावट आई. हालांकि, कुछ देर बाद इसमें थोड़ी रिकवरी आई.
एमसीएक्स पर सोने-चांदी का भाव एमसीएक्स पर कारोबार बंद होने तक 5 अक्टूबर वायदा के लिए सोने का भाव 2596 रुपये या 1.63% टूटकर 156400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसी तरह, 4 सितंबर वायदा वाली चांदी की कीमत 4000 रुपये या 1.66% टूटकर 2,36,651 रुपये प्रति किलो पर आ गया.
दिल्ली में सोना 3300 रुपये टूटा शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹3,300 टूटकर ₹1,62,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि गुरुवार को इसका भाव ₹1,65,700 था. तीन दिन में सोना ₹4,700 यानी करीब 3% सस्ता हो चुका है.
दिल्ली में 5000 चांदी भी सस्ती दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत भी गिरी. घरेलू बाजार में इसका भाव ₹5,000 गिरकर ₹2,45,500 प्रति किलो हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹2,50,500 प्रति किलो थी.
अचानक क्यों गिरे भाव? सोने और चांदी के भाव में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल बैंक का एक बयान है. अमेरिका फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श की स्पीच में आने वाले समय में ब्याज दरों को बढ़ाने का संकेत मिला है. आशंका है कि फेड रिजर्व 2 फीसदी तक ब्याज में बढ़ोतरी कर सकता है. जिस कारण सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 3.43 फीसदी गिरकर 4,504.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. इसी तरह, सिल्वर प्राइस 4.57 फीसदी टूटकर 66.255 डॉलर प्रति औंस पर आ गए.
(नोट- सोने और चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
📌 संबंधित खबरें
- ग्रेटर बरेली कैनाल फ्रंट प्रोजेक्ट में ग्रीन पार्क व आवासीय सेक्टर हो रहे विकसित, शिवालिक, मेरु व केदारगिरि सेक्टर के होंगे नाम, देखें तस्वीर
- सुल्तानपुर के परितोष कुमार गुप्ता को शिल्पा शेट्टी ने नोएडा में किया सम्मानित, पढ़ाई का लिया पूरा फायदा, पारिवारिक बिजनेस को बनाया हाईटेक
- चंदौली: रेस्टोरेंट में कैसे रसोई में साफ-सफाई की व्यवस्था का रखा जाता ध्यान? इंडियन-चाइनीज फूड कैसे होते हैं तैयार? शेफ से जानें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें