परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल, 49 छात्रों का छूटा पेपर, री-एग्जाम का ऐलान

टेक्नोलॉजी

परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल, 49 छात्रों का छूटा पेपर, री-एग्जाम का ऐलान

23 अगस्त 2026 को 12:50 pm बजे
परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल, 49 छात्रों का छूटा पेपर, री-एग्जाम का ऐलान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जयपुर के एक केंद्र में बिजली गुल होने जाने की वजह से परीक्षा पूरी न कर पाने वाले 49 उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2026 को दोबारा से करवाने का फैसला किया है. बता दें कि एंट्रेंस टेस्ट 2026 यानी AIAPGET परीक्षा 22 अगस्त को दो शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित फॉर्मेट में आयोजित हुई. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 51,482 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 49,867 परीक्षा में शामिल हुए थे.

परीक्षा का आयोजन देशभर के 205 केंद्रों पर किया गया था. हालांकि, जयरपुर के एक स्कूल में बिजली कटने की वजह से 49 उम्मीदवारों की परीक्षा छूट गई थी.

इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा से परीक्षा करवाने का ऐलान कर दिया है. यह फैसला केवल उन 49 उम्मीदवारों के लिए लिया गया है. एनटीए के मुताबिक, री-एग्जाम 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित किया जाएगा. एनटीए प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित प्रवेश पत्र जारी करेगा और परीक्षा से जुड़े निर्देश समेत री-एग्जाम के बारे में डिटेल जानकारी शेयर करेगा.

बता दें कि AIAPGET परीक्षा का आयोजन आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश के लिए किया जाता है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अलग-अलग संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले आयुष पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं. कॉलेज में एडमिशन के लिए AIAPGET स्कोर का यूज किया जाता है.

खबरों के मुताबिक, इस घटना का असर दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पर भी पड़ा. परीक्षा केंद्र में बिजली की सप्लाई नहीं होने की वजह से बाद में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना था. हालांकि, बिजली की समस्या जारी रहने के कारण खबरों के अनुसार कई उम्मीदवार दोपहर 3 बजे के बाद तक भी परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे