यूपी: कुत्ते ने भौंका, मासूम 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, ऐसे हुआ रेस्क्यू

खेल

यूपी: कुत्ते ने भौंका, मासूम 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, ऐसे हुआ रेस्क्यू

21 अगस्त 2026 को 09:22 am बजे
यूपी: कुत्ते ने भौंका, मासूम 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, ऐसे हुआ रेस्क्यू

Uttar Pradesh News: फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र स्थित रसीदाबाद बल्लभ गांव में स्कूल से घर लौट रही मासूम सौम्या अचानक 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई. कुत्ते के भौंकने से घबराकर बच्ची पुराने कुएं की जर्जर पटिया पर चढ़ गई, जो तुरंत टूट गई. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर रेस्क्यू अभियान चलाया और बच्ची को दो-तीन प्रयासों के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया. फिलहाल उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. अधिकारी द्वारा बच्ची को सकुशल कुएं से सुरक्षित निकालने वाले पुलिसकर्मी मनोज कुमार को पुरस्कृत करने के लिए संस्तुति की गई है.

मासूम सौम्या अपनी बहनों लावान्या और अनन्या के साथ स्कूल से वापस घर लौट रही थी. रास्ते में वह गांव में पड़े एक झूले की तरफ जाने लगी. इसी दौरान एक कुत्ता उस पर भौंकने लगा, जिससे घबराकर सौम्या पुराने कुएं के ऊपर बनी पटिया पर चढ़ गई. जर्जर पटिया अचानक टूट गई और बच्ची कुएं में जा गिरी.

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. कुएं में ऑक्सीजन की कमी की आशंका को देखते हुए एक प्रशिक्षित कर्मी को ऑक्सीजन मास्क लगाकर नीचे उतारा गया. राहत दल ने सतर्कता बरतते हुए सौम्या को सकुशल बाहर निकाल लिया.

कुएं से सुरक्षित निकाले जाने के बाद बच्ची को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है. हालांकि, इस हादसे ने गांव में खुले और जर्जर पड़े कुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे