52 की उम्र-23 साल के बेटे की मां, मलाइका की बोल्डनेस के दीवाने पैप्स

मनोरंजन

52 की उम्र-23 साल के बेटे की मां, मलाइका की बोल्डनेस के दीवाने पैप्स

26 अगस्त 2026 को 09:31 am बजे
52 की उम्र-23 साल के बेटे की मां, मलाइका की बोल्डनेस के दीवाने पैप्स

बोल्ड एंड सिजलिंग मलाइका अरोड़ा की हर अदा फैंस को दीवाना बना देती है. 52 की उम्र में भी मलाइका अपने हुस्न और किलर अंदाज से जलवे बिखेरती हैं. मलाइका के बोल्ड लुक्स इंटरनेट पर छाए रहते हैं. अब मलाइका के सिजलिंग अंदाज पर पैपराजी भी अपना दिल हार बैठे हैं.

मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. मलाइका शूट के बाद अपनी वैनिटी वैन में जाती हुई नजर आईं. तभी पैप्स ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. मलाइका को देखकर पैप्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करते दिखे. एक पैप ने कहा- आप शानदार दिख रही हैं. पैप्स की बात पर मलाइका ने हंसते हुए जवाब दिया- बॉडी शेपर है. मलाइका ने फिर पैप्स को कई पोज भी दिए.

मलाइका जींस और रेड कलर के बॉडी शेपर में नजर आईं. उन्होंने गोल्डन स्टेटमेंट नेकलेस के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. ग्लोइंग मेकअप और हाफ टाई हेयर में एक्ट्रेस सुपर स्टनिंग लगीं. मलाइका को इस लुक में जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया.

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मलाइका का टोंड फिगर और ग्रेसफुल अंदाज देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. मलाइका की खूबसूरती को देखकर ये कहना भी मुश्किल है कि वो 23 साल के जवान बेटे की मां हैं. अपनी फिटनेस और ग्रूमिंग पर वो खास ध्यान देती हैं. उनकी हर अदा फैंस को क्रेजी कर देती है.

अब मलाइका के वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस मलाइका को इंस्पिरेशन बता रहे हैं. कइयों को लगता है कि एक्ट्रेस की उम्र थम सी गई है. वैसे मलाइका को देखकर आपका दिल धड़का या नहीं?

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे